माथा, नाक, होंठ के ऊपर-नीचे और ठोड़ी पर इन 6 कारणों से होते हैं पिंपल्स

तनाव, गर्भावस्था, मासिक धर्म के कारण भी इन हिस्सों पर मुहांसे होने लगते हैं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

क्या आप अपनी ठोड़ी और चेहरे के टी-जोन (माथा, नाक, होंठ के ऊपर-नीचे का हिस्सा) पर मुहांसे यानि पिंपल्स से परेशान हैं? इन हिस्सों पर होने वाले पिंपल्स सामान्य नहीं होते हैं। वास्तव में ये आपके चेहरे के अन्य हिस्से पर होने वाले पिंपल्स की तुलना में ज्यादा खतरनाक ब्रेकआउट होते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ऑयली स्किन पर इस तरह के पिंपल्स होने की ज्यादा संभावना होती है। लेकिन आपको बता दें कि ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों को भी एक्ने ब्रेकआउट होने का खतरा होता है। कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों का टी-जोन सामान्य रूप से ऑयली होता है और चेहरे का अन्य हिस्सा ड्राई और नोर्मल होता है। दिल्ली स्थित नेशनल स्किन सेंटर के डर्मटालजिस्ट, वेनेरालजिस्ट एंड निदेशक डॉक्टर नवीन तनेजा के अनुसार, ठोड़ी और टी-जोन में इन छह कारणों से पिंपल्स होते हैं। पढ़ें: पिंपल्स से बचने के लिए आजमाएं ये 6 आसान टिप्स

  1. युवाओं में इन हिस्सों के छिद्र बंद होने से उन्हें इस तरह के पिंपल्स होने का अधिक खतरा होता है। तनाव, गर्भावस्था, मासिक धर्म चक्र, गर्भनिरोधक गोलियां लेना शुरू करना या रोकना आदि से ये क्षेत्र प्रभावित होते हैं।
  2. स्किन के छिद्र बंद हो जाने से ऑयल त्वचा के छिद्र के अंदर रह जाता है। यानि इससे ऑयल ग्लैंड्स में बाधा होती है और इसका नतीजा पिंपल्स के रूप में नज़र आता है।
  3. प्रोपियनीबैक्टेरियम एक्ने (Propionibacterium acnes) बैक्टीरिया से केमिकल जारी होता है, जिससे तेल की संरचना में परिवर्तन होता है। इससे त्वचा में जलन और सूजन होने लगती है।
  4. ठोड़ी पर मुहांसे हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी होते हैं। वसामय ग्रंथियां (Sebaceous glands) विशेष रूप से एण्ड्रोजन हार्मोन के नियंत्रण में हैं। वसामय ग्रंथि एण्ड्रोजन को सर्क्यलैटिंग करने के लिए बहुत संवेदनशील है।
  5. स्किन में इन्फ्लमैशन के कारण, रेडनेस, सूजन और बेचैनी होने लगती है। कुछ भी उल्टासीधा खाने की वजह से इम्युनिटी सिस्टम के कमज़ोर होने से इन्फ्लमैशन की समस्या होती है।
  6. पाचन तंत्र संबंधी विकार के कारण भी नाक के आसपास और टी क्षेत्र में मुहांसे हो सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source