... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
जब बात चेहरे की झुर्रियों (wrinkles) से छुटकारा पाने की होती है, तो सबसे पहले बोटॉक्स (Botox) ट्रीटमेंट जहन में आता है। ये तकनीक दुनियाभर में जितनी लोकप्रिय है, उतने ही मिथक इससे जुड़े हैं। डॉक्टर जयश्री शरद ने अपनी किताब 'स्किन टॉक्स' में बोटॉक्स ट्रीटमेंट से जुड़ी कुछ गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की है। आइए जानते हैं, क्या हैं वो गलतफहमियां और क्या है सच: पढ़ें- आयुर्वेदिक तरीके से चेहरे की झुर्रियों और बारीक रेखाओं को कम करें
1) बोटॉक्स जहरीला होता है
क्या है सच: बोटॉक्स बोटुलिनम टॉक्सिन ए का एक शुद्ध प्रोटीन यौगिक होता है। इसे यूएस एफडीए द्वारा परीक्षण होने के बाद ही मंजूरी मिली है। लोग इसका उपयोग पिछले दो दशकों से कर रहे हैं। बोटॉक्स का इस्तेमाल माइग्रेन और हथेली, तलवों और अंडरआर्म में पसीने के इलाज में भी किया जाता है।
2) इसके कई साइड इफेक्ट हैं
क्या है सच: बोटॉक्स का कोई दीर्घकालिक दुष्प्रभाव नहीं है। अगर ट्रीटमेंट के बाद रोगी को रेडनेस, सिर दर्द और पलके भारी हो जाना जैसी कोई समस्या होती है, तो ये समस्या केवल कुछ घंटो के लिए हो सकती है। इस बारे में ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
3) बोटॉक्स के बाद चेहरा भावशून्य (expressionless) हो जाता है
क्या है सच: इससे बचने के लिए आपको ट्रीटमेंट के लिए किसी योग्य और पेशेवर चिकित्सक से परामर्श लेने की आवश्यकता है। ये समस्या तब होती है, जब आप बहुत ज्यादा बोटॉक्स इंजेक्ट कराते हैं। एक योग्य चिकित्सक ही बोटॉक्स की सही डोज के बारे में जानता है।
4) बोटॉक्स जारी नहीं रखने पर होती हैं झुर्रियां
क्या है सच: आपके चेहरे पर लाइन और झुर्रियां वैसी ही रहती हैं, जैसे बोटॉक्स कराने से पहले थी। हालांकि अगर आप बार-बार इंजेक्शन लेंगे तो इससे केवल आपकी त्वचा चिकनी होगी।
5) ये केवल बड़े लोगों के लिए है
क्या है सच: 18 से 80 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति ये ट्रीटमेंट ले सकता है। इसे लेकर आपको उम्र बढ़ने और इसके नुकसानों के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं और लंबे समय तक चिकनी त्वचा पाना चाहते हैं, तो आप ये ट्रीटमेंट करा सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock