... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इससे न केवल होंठ काले हो जाते हैं बल्कि चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और दांत भी काले होने लगते हैं। सिगरेट के हर कश के साथ उससे निकलने वाला टार आपके होठों पर जमा हो जाता है और उन्हें बदसूरत बना देता है। हालांकि कुछ आसान उपायों से आप अपने काले होठों से छुटकारा पा सकते हैं और उन्हें गुलाबी बना सकते हैं। क्या हैं वो उपाय, आइए जानते हैं: पढ़ें- अनार के दानों के इस्तेमाल से गुलाबी होंठ पाएँ
1) नियमित रूप से धोना
होठों के कालेपन से छुटकारा पाने और चमकदार बनाने के लिए उन्हें नियमित रूप से धोना और अच्छी तरह से मलना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए पहले होठों पर आप पेट्रोलियम जेली लगाएं फिर एक सॉफ्ट टूथब्रश से अच्छी तरह मलें और बाद में धो लें। सूखने के बाद उन पर लिब बाम लगाएं।
2) खूब पानी पिएं
स्मोकिंग से होंठ डिहाइड्रेड हो जाते हैं और उनमें सूखापन आ जाता है। इसलिए होठों को फटने और उनमें चमक बनाए रखने के लिए रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीना बहुत ज़रूरी है।
3) नींबू और शहद का पैक
होठों पर काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग करने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए आप घर पर पैक बना सकते हैं। नींबू के रस में शहद मिलकार अपने होठों पर लगाएं। इससे होंठ कोमल हो जाएंगे। इसके लिए आप नींबू के रस में शहद की जगह ग्लिसरीन या हल्दी भी मिला सकते हैं।
4) लिपस्टिक के अधिक इस्तेमाल से बचें
रोजाना लिपस्टिक लगाने से होंठ ज्यादा खराब हो सकते हैं, इसलिए इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचें। ऐसे लिप्स प्रॉडक्ट्स का उपयोग करें, जिसमें विटामिन ई, शी बटर और जोजाबा ऑयल होता है। इससे होठों को पोषण मिलता है और वो काले नहीं होते हैं।
5) चाय और कॉफी कम पिएं
कैफीन से आपके होंठ और दांत गंदे होते हैं। चाय में मौजूद टैनिन आपको होठों को स्थायी रूप से काला कर सकता है। इसलिए कम मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करें।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: IANS