... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
हम सबको पता है कि कंधों और पीठ पर मसाज करना कितना अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे की मसाज से आपको बहुत फायदा हो सकता है। मालिश से चेहरे की मांसपेशियों को आराम पहुंचता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसके अलावा मसाज से आपके चेहरे से विषैले तत्वों का निकास भी होता है। इससे फ्लूइड रिटेंशन और आंखों के नीचे की सूजन भी कम होती है। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि फेस योग डार्क सर्कल कम करने में मदद करता है?
वैसे तो मॉश्चराइज़र या क्रीम लगाते समय आप रोज़ाना अपने चेहरे की मसाज करते ही हैं। लेकिन चेहरे की मालिश की एक सही तकनीक है। मार्वी ऐन बेक एकेडमी की ब्यूटी एक्सपर्ट नंदिनी अग्रवाल बता रही हैं कि घर में मॉश्चराइज़र लगाते समय कैसे आप अपने चेहरे की मालिश कर सकती हैं।
चेहरे की मसाज करते समय ध्यान रखें कि हमेशा मसाज ऊपर की तरफ करें नीचे की तरफ नहीं।
होंठ- अपने उंगलियों के पोरों को ठुड्डी पर रखें और धीरे-धीरे बाहर और ऊपर की तरफ घुमाइए। धीरे-धीरे अपनी उंगलियों को नीचे के होंठ, ऊपर के होंठ औऱ फिर नाक के बगल में ले जाइए।
गाल- अब अपनी उंगलियों को अपनी नाक के पास रखिए और अपने गालों की मसाज करते हुए कानों तक ले जाइए। सुंदर गुलाबी गाल के लिए बीटरूट पैक लगाइए
कान- गोल-गोल करते हुए पूरे कान और इअर्लोब (लोलकी) की मालिश करें। दोहराएं।
जबड़े- अपना मुंह बंद रखें और छोटे-छोटे गोलों में घुमाते हुए जबड़े की मालिश करें।
भौहें- अपनी पहली उंगली और अंगूठे से अपनी आइब्रो (भौहें) के किनारों को धीरे से दबाते हुए भौंहों की शुरुआत के स्थान पर ले जाइए। अब वापस लौटते और दोहराते हुए मालिश करें।
माथा- माथे के मध्यभाग में उंगलियां रखें। अब बाहर (सर) की तरफ धीरे-धीरे मसाज करें।
आंखें- अपनी उंगलियों को आंखों के चारों तरफ रखें और ऑंखों के कोनों को ऊपर की तरफ खींचें। अब अंगूठे से पलकें मूंदकर रिलैक्स करें। मसाज पूरा हो जाने के बाद किसी स्पॉन्ज की मदद से एक्स्ट्रा तेल या क्रीम पोंछ दें।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock