Hair loss कम करने के लिए तेल नहीं फॉलो करें ये वेजिटेरियन मील प्लान

बालों के लिए फॉलो करें ये डायट प्लान!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

अगर पतले बाल और गंजेपन के लक्षणों के आसार देखकर आपका नींद उठा हुआ है तो अपने डायट में करे थोड़ा-सा बदलाव। इससे न सिर्फ आपके बालों का ये प्रॉबल्म कम होगा बल्कि वह शाइनी और हेल्दी बन जायेंगे। आपके डायट में ऐसे फूड्स शामिल करें जिनमें प्रोटीन और आयरन की मात्रा ज्यादा हो। हमारी एक्सपर्ट प्रिया कथपाल ने एक वेजिटिरियन प्लान फॉलो करने की सलाह दी जो हेयर फॉल का प्रॉबल्म में असरदार रूप से काम करेगा।

ब्रेकफास्ट- हेल्दी हेयर के लिए प्रोटीन डायट बहुत ज़रूरी होता है इसलिए नाश्ते में एक बाउल ओट्स दूध के साथ लें। यहां तक कि डेयरी प्रॉडक्ट्स में विटामिन बी7 होता है जो बालों का झड़ना कम करने में मदद करता है। उसके साथ ओट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन होता है जो बालों को उगने में बहुत सहायता करता है। आप ओट्स और दही भी खा सकते हैं जो कैल्सियम की कमी को पूरा करके बालों को उगने में मदद करते हैं।

मीडमॉर्निंग स्नैक्स- आप छोटे भूख के लिए कीवी खा सकती है क्योंकि इसमें जो विटामिन सी होता है वो बालों का झड़ना कम करके नए आने में मदद करते हैं।

लंच- आपको पता है हिमोग्लोबीन लेवल कम होने पर भी बालों झड़ने लगते हैं। इसलिए आयरन से भरपूर खाना खायें जैसे- दाल और हरे पत्तेदार सब्जियां आदि। एक बाउल दाल में 3.3 एमजी आयरन होता है। आप इसके साथ रोटी, पालक और एक बाउल सलाद ज़रूर खायें। हां इसके गाजर को शामिल करने से और भी अच्छा होता है, क्योंकि विटामिन ए से स्कैल्प को पौष्टिकता मिलती है।

शाम का स्नैक्स- शाम को एक मुट्ठी अखरोट खा सकते हैं। इसमें विटामिन बी, ई और मैग्निशियम होता है जो बालों के क्यूटिकल को पौष्टिकता प्रदान करते है। क्योंकि इसके कमी से भी बाल झड़ते हैं।

डिनर- क्या आपको पता है बायोटिन के कमी से भी दोमुँहे बालों की समस्या होती है। इसलिए अपने डायट में होल ग्रेन शामिल करें जिससे बायोटिन की कमी पूरी हो। आप डिनर में ज्वार उत्तप्पम या नाचनी ढोकला खा सकते हैं। या आप इसके साथ पनीर की सब्जी या आयरन से भरपूर टोफू खा सकते हैं। आप टोफू को सब्जियों में डालकर भी बना सकते हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source