रूखी त्वचा पर चमक लाने के लिए स्‍ट्रॉबेरी का करें ऐसे इस्‍तेमाल

क्या आपके चेहरे की स्किन बेजान और रूखी हो गयी है? अगर हां, तो यह फेस पैक आपके लिए सही साबित हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अपने रंग, डिज़ाइन और टेस्ट की वजह से स्ट्रॉबेरी बहुत लोकप्रिय फल है। ये ना केवल स्‍वाद में लाजवाब होती है बल्कि इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। रूप निखारने के लिए ये अचूक उपाय के रूप में कारगर भी है। ब्रिटेन के मशहूर फेशियलिस्‍ट (facialists) कैरोलीन हिचकॉक के अनुसार, स्‍ट्रॉबेरी खाने से त्‍वचा स्‍वस्‍थ रहती है और उसमें निखार आता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और के पाया जाता है। विटामिन सी होने के नाते यह त्‍वचा में कोलाजेन अधिक पैदा करती है जो कि त्‍वचा में खिंचाव पैदा करता है। उम्र के साथ कोलाजेन नष्‍ट होता जाता है और चेहरे पर झुर्रिया पड़ने लगती है। पढ़ें- पपीता फेस पैक से रूखी त्वचा को सुन्दर बनायें

कैसे काम करती है स्‍ट्रॉबेरी

स्‍ट्रॉबेरी में मैंगनीज पाया जाता है, जिसमें स्किन सेल्‍स के भीतर टॉक्सिन्‍स को ऑक्‍सीजन में परिवर्तित करने की क्षमता होती है।

इसका प्रयोग कैसे करें

आप अपना रूप निखारने के लिए इस फल का उपयोग फेसपैक बनाकर कर सकते हैं। इस फेस ग्‍लो पैक से स्किन पर हाइड्रेटिंग प्रभाव पड़ता है और चमक आती है।

फेसमास्‍क कैसे बनाएं

  • एक कटोरी में चार स्‍ट्रॉबेरी, आधा एवोकैडो (avocado) और नींबू का थोड़ा रस लेकर पेस्‍ट बना लें।

  • एक मास्‍क ब्रश के साथ इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं। आंखों के आसपास का हिस्‍से पर ना लगाएं।

  • पेस्‍ट को चहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

मूल स्रोत -Strawberries for beautiful, glowing skin!

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source