... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 7, 2017 4:34 PM IST
बॉडी बटर सभी को अच्छे लगते हैं। यह न केवल बॉडी मॉश्चराइज़र से बेहतर होते हैं बल्कि ये कम चिपचिपे, हल्के और त्वचा पर आसानी से फैलने वाले होते हैं। यही वजह है कि मैंने मॉश्चराइज़र लगाना छोड़ दिया और अब केवल बॉडी बटर लगाती हूं। वैसे क्या आपने कभी बॉडी बटर घर में बनाने की सोची है? नहीं? शायद आप यकिन न करें लेकिन घर में बॉडी बटर बनाना बहुत आसान है, और सबसे खास बात यह कि आपको पता है कि आप इसमें क्या मिलाने वाली हैं। यह केमिकल फ्री तो होगा ही साथ ही आप एलर्जी या अपनी पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न चीज़ें मिला सकती हैं। यहां मैं लिख रही हूं बॉडी बटर बनाने की विधि जो कि केवल 20 मिनट में ही बनकर तैयार हो जाएगा, वह भी आपके घर पर।
बॉडी बटर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
• शिया बटर 1 छोटा कप
• कोको बटर 1 छोटा कप
• नारियल का तेल 1 छोटा कप
• बादाम का तेल / ऑलिव ऑयल 1 छोटा कप
• 30 से 40 बूंदें इसेंशियल ऑयल (मध्यम स्तर की सुंगध वाले इसेंशियल ऑयल बेहतर)
• एक चम्मच, कलछी या बीटर
• कांच का एक साफ बर्तन
आप जितनी कम या ज़्यादा मात्रा में बॉडी बटर बनाना चाहते हैं उस आधार पर ऊपर लिखी चीज़ों की मात्रा कम या ज़्यादा रखी जा सकती है। इस आसान तरीके से घर में ही बनाइए परफ्यूम
बॉडी बटर बनाने का तरीका
1. इसेंशियल ऑयल को छोड़कर बाकी सभी चीज़ें डबल बॉयलर में डालें। (अगर आपके पास बॉयलर नहीं है तो किसी बड़े बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें और एक छोटे बर्तन को पानी के ऊपर रखते हुए उसमें सारी सामग्री रखें) सभी चीज़ों को पिघलने और एक-दूसरे में मिक्स होने दें।
2. अब बर्तन को आंच से उतारकर थोड़ी देर ठंडा होने दें। अब इसमें अपनी पसंद का इसेंशियल ऑयल मिलाएं।
3. सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर एक घंटे के लिए फ्रिज़ में रखें।
4. घंटेभर बाद फ्रिज़ से निकालें और किसी चम्मच या बीटर से 10 से 15 मिनट तक फेंटे।
5. जब यह झागदार बन जाए तो किसी बोतल में भरकर 10 से 15 मिनट के लिए फिर से फ्रिज़ में रखें।
इसे मॉश्चराइज़र या बॉडी लोशन की तरह इस्तेमाल करें। आपको अपनी त्वचा में फर्क दिखेगा। तो सोचिए मत बस थोड़ा समय निकालकर आप अपने लिए घर में तैयार कीजिए यह बॉडी बटर और कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें भी बताइए कैसा रहा आपका अनुभव।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.