... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
क्या आप मेकअप के दौरान प्राइमर का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं करते क्योंकि आपको उसके इस्तेमाल का तरीका नहीं पता या आपको यह ज़रूरी नहीं लगता? चाहे आपको भारी मेकअप पसंद हो या सिम्पल या केवल आप केवल बीबी क्रिम ही लगाती हैं। लेकिन चमक को कम करने और एक स्मूद बेस तैयार करने के लिए आपको प्राइमर की आवश्यकता पड़ेगी। हमने बात की मार्वी एन बेक एकेडमी की ब्यूटी एक्सपर्ट जैनेट फर्नांडिस से और जिन्होंने बताया क्यों है प्राइमर ज़रूरी। वर्किंग वुमन का मेकअप ‘5 मिनट’ में
प्राइमर का इस्तेमाल क्यों है ज़रूरी?
• प्राइमर आपके पसंदीदा फाउंडेशन या मॉश्चराइज़र को पूरे दिन टिके रहने के लिए बेस प्रदान करता है। मेकअप से पहले प्राइमर लगाने से मेकअप आसानी और समान रूप से फैलने और टिके रहने में मदद करता है।
• प्राइमर में लैवेंडर, जैस्मिन और एलो वेरा का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपकी त्वचा को ताज़ातरीन रखते हैं।
• प्राइमर आपकी त्वचा को पाउडर और फाउंडेशन को सोखने से रोकते हैं। साथ ही ये त्वचा को तैलीय होने से बचाते हैं।
• प्राइमर चेहरे की हल्की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को छुपाने का भी काम करते हैं। सिलिकॉन-बेस्ड पॉलिमर से बने प्राइमर आपकी त्वचा को स्मूद इफेक्ट भी देते हैं ।सॉफ्ट ग्लो स्किन पाने के लिए 6 टिप्स अपनायें।
प्राइमर को इस्तेमाल करने की टिप्स
• चेहरे को साफ करने के बाद, अच्छा मॉश्चराइज़र या सनस्क्रीन लगाएं। फिर अपने पूरे चेहरे, गले, पलकों और आंखों के नीचे की त्वचा पर छोटे-छोटे बिंदुओं में प्राइमर लगाएं। अब इसे धीरे-धीरे मसाज करते हुए त्वचा के साथ मिलने दें। अब आपको मिलेगा एक साफ-सुथरा और स्मूद बेस। इसके बाद अब आप अपने मेकअप की शुरुआत कर सकते हैं।
• चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को छुपाने के लिए प्राइमर को कंसीलर के साथ मिक्स करें।
• मैट फिनिश लुक के लिए प्राइमर और फाउंडेशन को अच्छी तरह मिलाएं। टी-ज़ोन (माथा, नाक और ठुड्डी का क्षेत्र) को ऑइल-फ्री दिखाने और वहां की चमक छुपाने के लिए थोड़ा प्राइमर लगाएं। क्या आपको भी हुए हैं टी-ज़ोन पर पिंपल्स? हो सकते हैं ये 6 कारण।
• अगर आपको बिना मेकअप वाला चेहरा पसंद है तो वहां भी प्राइमर आपकी मदद कर सकता है। यह उत्पाद आपके लिए एक हल्के फाउंडेशन के तौर पर काम आ सकता है।
चित्र स्रोत-Shutterstock