... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
मैं काफी सालों से शेविंग के लिये शेविंग फोम का इस्तेमाल करता हूँ। लेकिन अभी हाल ही में मेरे एक दोस्त ने बताया की शेविंग जेल ज्यादा बेहतर होते हैं। इन दोनों में क्या अंतर है? दोनों में बेहतर कौन है – शेविंग जेल या शेविंग फोम?
आजकल बाज़ार में पुरुषों के लिए भी तरह तरह के सौंदर्य प्रसाधन की चीजें उपलब्ध हैं। अगर हम शेविंग किट की बात करें तो जब आप बाज़ार में जातें हैं तो कई तरह के खुशबूदार शेविंग फोम और तरह तरह के शेविंग जेल देखकर आपको भी सही प्रोडक्ट का चुनाव करने में मुश्किलें आने लगतीं हैं। शेविंग करने का पुराना तरीका जिसमे ब्रश और क्रीम का प्रयोग होता था आज कल चलन में नहीं है। आज कल अधिकांश लोग जेल या फोम का ही इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि आज के समय में पुरुष भी अपने स्किन को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, वे अपने चेहरे पर किसी भी तरह के दाग धब्बे या रैशेज नहीं देखना चाहते हैं। इसलिए वे अपने शेविंग के तरीके और इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर भी काफी सचेत रहते हैं। हमने इस बारे में दिल्ली स्थित क्लिनिक डर्माटेक की कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ गुल्हिमा अरोरा से विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने बताया कि, शेविंग फोम या शेविंग जेल में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है क्योंकि दोनों ही त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं और शेविंग की प्रक्रिया को आसान करने में मदद करते हैं। हालांकि फोम का इस्तेमाल देखने में काफी आसान लगता है और ये जल्दी से स्किन को सुखा देते हैं। इसलिए यह ड्राई स्किन वाले पुरुषों पर ज्यादा असर नहीं दिखा पाती है। वहीं दूसरी तरफ शेविंग जेल से ज्यादा चिकनाई मिलती है साथ ही यह फेसिअल हेयर वाले पुरुषों के लिये ज्यादा उपयुक्त है। जेल, फोम की तुलना में ज्यादा गाढ़ा होने के कारण इसकी थोड़ी सी मात्रा ही ज्यादा झाग और चिकनाई उत्पन्न कर देती है। जिस कारण से यह फोम की तुलना में काफी सस्ती भी पड़ती है। शेविंग करने के बाद चेहरे की क्लीनिंग और उस पर आफ्टर शेव लोशन ज़रूर लगाना चाहिये इससे चेहरे की नमी बरक़रार रहती है।
चित्र स्रोत: Shutterstock