
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
दिवाली आते-आते सर्दी का मौसम दस्तक देने लगता है। ऐसे मौसम का असर हर स्किन पर पड़ता है, ऐसी हालत में त्वचा का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी होता है। शहनाज़ हुसैन ने हर स्किन को हेल्दी और स्किन के ग्लो को बरकरार रखने के लिए कुछ टिप्स दिये हैं-
ऑयली स्किन
ऑयली स्किनके लिए भी मॉश्चराइजर की ज़रूरत होती है। लेकिन मुश्किल की बात ये है कि ऑयली स्किन पर मॉश्चराइजर लगाने पर पिंपल्स, रैशेज़ आदि निकलने लगते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच ग्लीसरीन में 100 मिली लीटर गुलाब जल मिलायें। इस मिश्रण को फ्रिज़ में एयरटाइट जार में रख दें। इस मिश्रण को आप क्लीजिंग मिल्क जैसा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा को साफ करने के लिए आप दूध या फेसवाश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नैचुरल फेशियल स्क्रब- इस स्क्रब को बनाने के लिए आप पीसे हुए बादाम या चावल के पाउडर में दही, हल्दी, ड्राई और पाउडर फॉर्म में संतरा या नींबू का छिलका डालें। सबको अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
नॉर्मल स्किन
इस सर्द मौसम में ड्राईनेस को कम करने के लिए फेस पर 10 मिनट तक शहद लगाइए और फिर ताजे पानी से धो लें। इसके जगह पर आप ऐलोवेरा का जेल भी लगा सकती हैं। क्या आपको पता है कि गाजर को ग्रेट करके उससे स्किन पर हल्का रगड़ने से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं जिससे स्किन में अलग ही ग्लो आ जाता है। गाजर में विटामिन ए होता है जो स्किन को पौष्टिकता प्रदान करता है।
ड्राई स्किन
ड्राई स्किन को मॉश्चराइज़ करने के लिए आप एक चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ड्राई मिल्क पाउडर मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। अब मिश्रण को 20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद पानी से धो लें। इसके अलावा आप मेयोनेज़ या अंडे की जर्दी भी स्किन में लगा सकते हैं, ड्राईनेस को कम करने के लिए।
स्रोत:
अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन
चित्र स्रोत:
सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन