करवा चौथ के लिए शहनाज़ हुसैन 7 मेकअप और ड्रेसिंग टिप्स

करवा चौथ के लिए स्पेशल टिप्स!

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

करवा चौथ सभी विवाहित महिलाओं के लिए विशेष त्योहार होता है। इस उत्सव के मौके पर हर महिला अपने पति के नजरों में खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इस अवसर पर मेंहदी, सिंदूर, चूड़ियां, बिन्दी सब सौन्दर्य सूचक चीजें ब्यूटी को निखारने का काम करते हैं। इस अवसर पर हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन कुछ ऐसे मेकअप और ड्रेसिंग टिप्स दे रही हैं जो आपके सौन्दर्य में चार चांद लगा देंगी।

• अगर आपका रंग गोरा है तो फाउनडेशन लगाने के जगह पर आप सनस्क्रीन और मॉश्चराइज़र लगा सकती हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप एस्ट्रीजेंट लोशन का इस्तेमाल करने के बाद पाउडर लगायें। लेकिन ज्यादा पाउडर लगाने की गलती न करें। पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्की गीली स्पंज से पाउडर लगायें इससे चेहरे की सौन्दर्यता लंबे समय तक बनी रहेगी। अगर फाउनडेशन लगाना ही चाहती हैं तो वाटर बेस्ड फाउनडेशन लगायें, जो स्किन के कलर से मेल-जोल खाता हो। फाउन्डेशन में एक या दो बूंद पानी डालकर फेस पर अच्छी तरह से मिलाकर लगायें, उसके बाद ही पाउडर का इस्तेमाल करें। अगर फेस पर नैचुरल निखार को लंबे समय बनाये रखना है तो उसको अच्छी तरह से ब्लैंड करके गालों को ब्लशर से चमकायें।

• आंखो की सुंदरता को निखारने के लिए अपनी पलकों को पेंसिल या काजल से ठीक करें। हां आई पर सूदिंग इफेक्ट लाने के लिए भूरी या स्लेटी कलर का आई शैडो लगायें। मस्करा को दो हल्दी तहों मे लगायें। पहला कोट सूखने के बाद कंघी या ब्रश करें। उसके बाद दूसरा कोट लगायें।

• लिपस्टिक कभी भी घने गहरे रंग के न लगायें क्योंकि चमकीली लाईट में उसका असर उल्टा हो जाता है।

• बिन्दी भी ड्रेस के कलर से मिलता-जुलता होना चाहिए। अगर बिन्दी छोटे चमकीले रत्नों से जड़ित हो तो और आकर्षक लगती है।

• करवाचौथ के अवसर पर महिलायें नई दुल्हन जैसा ड्रेस पहनना चाहती हैं ताकि फिर से वह दुल्हन जैसा अहसास महसूस कर सके। आज के दौर में पारंपरिक लाल रंग के साथ गहरा गुलाबी रंग, हल्का गुलाबी रंग, हल्का नीला रंग, फिरोजी नीला रंग, हल्का बैंगनी रंग, स्ट्रॉबेरी, कांस्य, जामूनी रंग भी काफी आकर्षक लगता है। युवा महिलाओं में दो रंगों का मिश्रण काफी लोकप्रिय माना जाता है।

• ड्रेस के तौर पर लहंगा-चोली या अलंकृत कुर्ते के साथ सलवार-कुर्ते का प्रयोग भी कर सकती है। साड़ी को पारंपरिक तरीके से पहनने के जगह पर सजावटी चोली और सघन आंचल खूबसूरत दिखेगी। इस अवसर पर आप जरदोजी, जाली क्रेप तथा पतली रेशमी कपड़े वाली पोशाक पहन सकते हैं।

• गहनों के रूप में आप हीरे या रंगीन रत्नों से जड़ित आभूषण का प्रयोग कर सकती हैं।

स्रोत:

अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन

चित्र स्रोत:

सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source