
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
दुल्हन का सुन्दर दिखना सिर्फ उसके मेकअप या ड्रेस से जुड़ा नहीं होता है इसके लिए नैचुरल ब्यूटी को निखारने के साथ वेट को भी मेन्टेन करने की ज़रूरत होती है। लेकिन इसके लिए शादी के कुछ हफ़्ते पहले से तैयारी करने की ज़रूरत होती है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने कुछ ऐसे नैचुरल टिप्स के बारे में बताया है जिसको फॉलो करने पर दुल्हन का चेहरा इतना निखरेगा कि उसके चेहरे से किसी का नजर नहीं हटेगा।
वैसे तो शहनाज़ हुसैन ने कई नैचुरल फेस मास्क या फेस पैक के बारे में बताया है जो आसानी से घर पर बना सकते हैं। लेकिन उसके पहले कुछ फेशियल केयर रूटीन को फॉलो करना होगा-
• अपनी त्वचा को दिन में कम से कम दो बार ज़रूर साफ करें।
• रात को सोने के पहले फेस में जमे मैल को साफ करना न भूलें। लेकिन इसके लिए ज्यादा ठंडा या गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, गुनगुने गर्म पानी का करें।
• नॉर्मल तथा ड्राई दोनों प्रकार के स्किन को मॉश्चराइज करने के लिए क्लीजिंग क्रीम या जैल का इस्तेमाल करें।
• घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
सर्दी के दिनों में किस प्रकार का फेस पैक का करेंगे इस्तेमाल-
• नॉर्मल स्किन के लिए- नॉर्मल स्किन के लिए तिल, सूर्यमुखी और ऑलिव ऑयल के 5-5 बूंद एक बोतल में डालकर मिला लें और उसको त्वचा पर लगायें।
• ऑयली स्किन के लिए- अगर दुल्हन की स्किन बहुत ऑयली है तो क्रीम लगाने से ज्यादा मुहांसे निकलने लगते हैं। इससे बचने के लिए एक चम्मच ग्लिसरीन में 100 मिली लीटर गुलाब जल मिलाकर बोतल में रखें और उसको फ्रिज में रख दें। फिर इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें। या फिर दो चम्मच चोकर में एक चम्मच बादाम का पाउडर, दही और गुलाब जल मिलाकर उसका फेस पैक बना लें।
• ड्राई स्किन के लिए- अगर स्किन बहुत ड्राई है तो शहद और ऐलोवेरा जेल लगाकर 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।
• मिश्रित त्वचा के लिए- अगर कॉम्बिनेशन स्किन है तो आप तीन चम्मच दही में शहद और गुलाब जल मिलाकर पैक बना लें। मुंह को साफ करने के बाद इस पैक को लगा लें और गुलाब जल में भिगा रूई का गोला आंखो पर रखें, इससे आपके आंखो को मिलेगा आराम।
• होंठ के फटने पर- अगर सर्दी में होंठ बहुत फटते हैं तो बादाम का तेल पूरी रात लगाकर रखें फिर पायें गुलाब जैसे होंठ की अनुभूति।
• आंखो के आस-पास झुर्रियां- अगर आंखों के आस-पास ज्यादा सर्दी के कारण झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो बादाम के तेल से हल्के से मसाज कीजिये।
स्रोत: अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन
चित्र स्रोत:सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन