... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
वैसे तो मानसून के आने से तेज गर्मी से राहत मिल जाती है लेकिन नमी के कारण तरह-तरह की स्किन और हेयर संबंधी प्रॉबल्म्स होने लगते हैं। विशेषकर ऑयली स्किन वालों का सेबासियस ग्लैंड इस मौसम में बहुत ज्यादा हाइपरएक्टिव हो जाता है। यहाँ तक कि कुछ लोगों को ड्राई स्किन का भी प्रॉबल्म हो जाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने कुछ घरेलू उपायों को शेयर किया जिनके मदद से आप अपने स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। पढ़े-शहनाज़ हुसैन टिप्स- नैचुरल जूस बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती
स्क्रबिंग और क्लेजिंग
चेहरे के रोमछिद्रों को साफ रखना भी ज़रूरी होता है यानि स्क्रब के मदद से मैल और ऑयल को स्क्रबिंग से साफ करने से स्किन में अलग ही ग्लो आ जाता है। घर में नैचुरल स्क्रब बनाने के लिए आलमंड के पाउडर में संतरा या नींबू का छिलका पीसकर मिलायें। अब उसमें दही के साथ अच्छी तरह से फेंट कर पैक बना लें। इस पैक से 2-3 मिनट तक चेहरे को हल्के से रगड़े और फिर सादे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ़्ते में दो बार दोहरायें।
मानसून फेस पैक
एक बाउल में 1 अंडे की सफेदी , 3 छोटे चम्मच ओट्स , एक छोटा चम्मच शहद और संतरे का जूस या गुलाब जल के कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से मिलाकर इस मास्क बना लें। आप चाहे तो इस फेस मास्क में नींबू या संतरे के छिलके का पाउडर भी डाल सकते हैं। इस फेसपैक को हफ़्ते में दो बार इस्तेमाल करें और स्किन में फ्रेश लुक लायें।
ब्लैकहेड्स को निकालने के लिए
एक अंडे की सफेदी में ओट्स डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिक्सचर को ब्लैकहेड्स वाले जगह पर लगायें और सूखने के लिए छोड़ दें। एक बार सूख जाने के बाद भींगे उंगली से इसको रगड़े। उसके बाद सादे पानी से धो लें। हफ़्ते में दो बार इसको लगाने से ब्लैकहेड्स फ्री स्किन का ग्लो आपका मिलेगा।
चित्र स्रोत: Shutterstock