... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
क्या आप मेथी के दानों से लेकर दही जैसे सारे घरेलू उपाय अपनाकर थक गए हैं? और आपको अभी तक डैंड्रफ से छुटकारा नहीं मिल पाया है! परेशान न हों, केमिकल से भरे शैम्पू और सोल्यूशन्स इस्तेमाल करने और सैलून में जाकर खर्चीले ट्रीटमेंट कराने की बजाय आप जपाकुसुम या हिबिस्कस (hibiscus infusion) के अर्क का इस्तेमाल करें जिसकी सलाह ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन दे रही हैं। जी हां, ब्यूटी और स्किनकेयर की दुनिया मे जानी-मानी ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन बता रही हैं कम खर्च और बालों को केमिकल्स के नुकसान से बचाने वाले जपकुसुम अर्क का इस्तेमाल कर आप किस तरह डैंड्रफ से राहत पा सकते हैं। यही नहीं यह नैचुरल तरीका आपके बालों की कंडीशनिंग भी करता है। तो ध्यान से पढ़िए इसके इस्तेमाल के तरीके को।
आप अपनी पसंद के हिसाब से गर्म या ठंडा अर्क इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म अर्क के लिए जपाकुसुम के फूल और पत्तियों को एक कप उबलते पानी के साथ उबालें। 10-12 मिनट तक फूलों को पानी में ढककर रख दें और उसके बाद छान लें। अब इस जपाकुसुम अर्क को अपने बालों और सर की त्वचा की पर मलें। यह अर्क डैंड्रफ की वजह से होनेवाली बाकी परेशानियों से भी राहत दिलाता है।
अगर ठंडे अर्क का इस्तेमाल करना है तो बालों को धोने से पहले वाली रात में ही तैयारी शुरु करनी होगी। रातभर के लिए ठंडे पानी में जपकुसुम के फूल और पत्तियों को भिगोकर रखें। इसके लिए आप 1:6 (1 कप फूल और पत्ते, 6 कप पानी) का अनुपात अपना सकते हैं। सुबह फूलों को पानी में से निचोड़कर निकाल दें और इस पानी का इस्तेमाल बालों की सफाई के लिए करें।
आप इस घोल या अर्क को अपने सर की त्वचा को साफ करने, उसकी मालिश के लिए कर सकते हैं। चाहें तो रूई की मदद से आप इसे सर की त्वचा पर लगा सकते हैं। साथ ही मेंहदी या हिना को भिगोते वक्त आप उसमें जपकुसुम का अर्क या रस भी मिला सकते हैं। इस तरह मेंहदी आपके बालों को रंगने और जपकुसुम का रस बालों की कंडीशनिंग का काम करेगा।
Read this in English
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत-Shahnaz Husain