
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
वर्किंग वुमन हो या होममेकर या कॉलेज़ गोइंग गर्ल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। लेकिन वर्किंग वुमन और कॉलेज गोइंग गर्ल घर से बाहर निकलते हैं और दिनभर के प्रदूषित वातावरण में घुमने के कारण उनकी त्वचा में धूल-मैल बैठ जाता है। और घर पर जो महिलायें काम करती है तो उनका भी किचन में काम करते वक्त स्किन पर मैल बैठ जाता है। इन सबके कारण स्किन पर रेशैज़, कील मुँहासे आदि निकलने लगते हैं। हर डर्मालॉजिस्ट की यही सलाह होती है कि अपने स्किन को हर रोज़ क्लींजर से क्लिन करना चाहिए।
वैसे तो बाजार में कई तरह की क्लींजर मिल जायेंगे जिनमें केमिकल तो होता ही है जो आपके स्किन को नुकसान पहुँचा सकते हैं, विशेष रूप से अगर आपका स्किन सेंसटिव हो। शहनाज़ हुसैन ने इस मामले में एक ऐसे होममेड क्लेंजर के बारे में बताया है जो हर किस्म के त्वचा के लिए सही है। पढ़े- पुदीने के पत्तियों से बहुत कम वक्त में दूर करें पिंपल्स
घरेलू क्लींजर बनाने के लिए आधा कप ठंडे दूध में तिल, जैतून, सूर्यमुखी या कोई भी वनस्पति तेल मिला लीजिए। रूई के गोले में इस मिश्रण में डुबोकर त्वचा को इससे साफ करें। शरीर से रासायनिक रंगों को हटाने में तिल के तेल की मालिश महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। तिल के तेल की मालिश से सूर्य की किरणों से हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिलती है।
अगर इससे न केवल रासायनिक रंग हट जाएंगे बल्कि त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलेगी। नहाते समय शरीर को लूफ या वाश कपड़े की मदद से स्क्रब कीजिए तथा नहाने के तत्काल बाद शरीर तथा चेहरे पर मॉश्चराइज़र का उपयोग कीजिए। इससे शरीर में नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे न केवल रासायनिक रंग हट जाएंगे बल्कि त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलेगी।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ
शहनाज़ हुसैन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ हैं। इन्हें हर्बल क्वीन भी माना जाता है।