मानसून में बालों से आने वाली बदबू से बचें ऐसे

ताकि बारिशों का मज़ा भरपूर लें पाएं आप

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

आप मानसून के दौरान अपने शरीर से आने वाली बदबू, कपड़ों से आने वाली बदबू यहां तक कि घर में फैलने वाली बदबू से बचाव करना जानते होंगे। लेकिन क्या आपको बालों में पैदा होने वाली बदबू से अपना बचाव करना आता है? मानसून के दौरान बालों से एक खास तरह की गंध आने लगती है, कई बार जब ये गंध बहुत तेज़ होती है तो आपको स्मेली हेयर सिंड्रोम तक हो सकता है। मानसून के दिनों में बालों को स्वस्थ और खुशबूदार रखने के लिए आपको खास ख्याल रखने की जरूरत है। नई दिल्ली के मेडलिंक्स के एमडी कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी ने ऐसे कुछ टिप्स बताए हैं जिनसे मानसून के दौरान बालों से आने वाली बदबू से बचा जा सकता है।

  • बालों को अक्सर धोते रहें और स्कैल्प साफ रखें। इंफेक्शन से बचने के लिए एंटी-फंगल शैंपू या एंटीबैक्टीरियल शैंपू का इस्तेमाल करें। ऐसे शैंपू लगाए जो बालों को मॉइश्चर करके रूखापना कम करें।
  • ढेर सारे ताज़े फल और हेल्दी खाना खाएं, इससे बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।
  • कैफीनयुक्त ड्रिंक जैसे कि चाय, कॉफी आदि पीने से बचें। ये आपके शरीर का तापमान बढ़ाती हैं जिससे कि स्कैल्प ऑयली और चिपचिपी हो जाती है।
  • जब बारिश हो रही हो उस दौरान बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलना बहुत ज़रूरी है तो गीले बालों को लौटने के तुरंत बाद माइल्ड शैंपू से धो लें और कंडीशनर लगाएं।
  • तनाव से बचें। तनाव के कारण ज्यादा पसीना आता है, जिससे कि स्कैल्प गीली हो जाती है। फिर गीली स्कैल्प से बदबू आने लगती है।
  • अपने बालों पर ह्यूमिडिटी-प्रोटेक्टिव जेल लगाएं जिससे वो ज्यादा मॉइश्चर नहीं सोखेंगे।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source