चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए इस तरीके से लगायें गुलाबजल

गुलाबजल की कुछ बूंदों से आंखों में होने वाली जलन को भी चुटकियों में खत्म किया जा सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 28, 2017 12:16 PM IST

गुलाबजल को कई लोग अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं। जहां कुछ लोग इसे फेस क्लींजर के रूप में इस्तेमाल करते हैं वहीँ कुछ लोग थकी आंखों को आराम देने के लिए इसे प्रयोग में लाते हैं। गुलाबजल के कई अनोखे फायदे भी हैं जैसे कि अगर आप बहुत ज्यादा समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो आंखों में होने वाली जलन से राहत दिलाने में यह बहुत असरदार है। फिर भी अभी कई लोगों को यह नहीं पता कि चेहरे के अलग अलग हिस्से में गुलाबजल का इस्तेमाल कैसे करें। जानी मानी ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन यहां इस बारे में विस्तार से बता रही हैं।

गुलाबजल का कैसे करें इस्तेमाल:

एक कटोरे में गुलाबजल लें और उसमें कॉटन पैड डालकर इसे फ्रिज में रख दें। गुलाबजल की तासीर ठंडी होती है और इसे फ्रिज में रख देने से इसका असर और बढ़ जाता है।

  • चेहरे पर: सबसे पहले चेहरे को गुलाबजल से अच्छे से पोंछ लें जिससे फेस पर मौजूद सारी धूल और गंदगी हट जाये। इसके बाद गुलाबजल से भीगे हुए कॉटन पैड से चेहरे पर हल्के हल्के स्ट्रोक लगायें।

  • गाल पर: गाल पर लगाने के लिए कॉटन पैड को नीचे से ऊपर की तरफ और फिर बाहर की तरफ स्ट्रोक लगायें। कॉटन पैड से गाल पर स्ट्रोक लगाते समय ज्यादा प्रेशर न लगायें क्योंकि वहां की स्किन काफी नाजुक होती है।

  • माथे पर: जब आप माथे पर गुलाबजल लगायें तो ठीक बींचोबीच से शुरू करें और कॉटन पैड को एक साइड ले जायें फिर इसे सेंटर से दूसरी साइड की तरफ ले जायें।

  • चिन के लिए: चेहरे के इस ख़ास हिस्से पर गुलाबजल लगाते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप गोलाई में ही कॉटन पैड को घुमाएं। इसे ज्यादा असरदार बनाने के लिए कॉटन पैड से उस हिस्से को थपथपाएं।

शहनाज़ हुसैन बताती हैं कि जिन लोगों की स्किन बहुत ड्राई होती है या चेहरे पर बार बार मुहांसे निकलते हैं वे भी रोजाना गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना इसे लगाने से चेहरे की रौनक काफी बढ़ जाती है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत :Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.