... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:24 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
मेरी उम्र 29 साल है और मैं प्राइवेट कंपनी में जॉब करता हूँ। हाल में मैंने देखा कि मेरे बाल अब पतले हो रहे हैं और ज्यादा झड़ने लगे हैं । पतले बालों को कैसे छिपायें ?और इन्हें पतले होने से रोकने के लिए क्या करूं?
अच्छे घने बालों से किसी की भी खूबसूरती बढ़ जाती है, लेकिन अगर आप अपने बालों की देखभाल ठीक से नहीं कर रहे हैं तो आपको बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बालों के पतले होने की समस्या के बारे में हमने हेयर स्टाइलिस्ट विकास मारवाह से बात की। उन्होंने बताया कि बालों का पतला होना भी एक गंभीर समस्या है और इसके पीछे मुख्य कारण है कि आप अपने बालों के रख रखाव और पोषण पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहे हैं। पढ़ें: बालों से पता लगायें कि आप हैं किस बीमारी के शिकार
पतले बालों को कैसे छिपायें: पतले बालों को छिपाने के लिए अपने बालों को अन-इवेन लेयर कट में कटवाएं। इससे आपके पतले बाल मोटे बालों के पीछे छिप जाते हैं और देखने में पता भी नहीं चलता कि आपके बाल पतले हो गये हैं। इसके अलावा पतले बालों को पीछे रखने के लिए आप बालों की ऐसी स्टाइल बनाएं जिससे अधिक से अधिक बाल सामने की तरफ माथे पर गिरे हुए हो।
रोकने के उपाय:
इनके अलावा कई बार हार्मोन के असुंतलन या किसी अन्य बीमारी की वजह से भी आपके बाल पतले होकर टूटने लगते हैं। ऐसे मामलों में घरेलू उपायों के अलावा आप किसी डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
चित्र स्रोत: Shutterstock