... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
आनुवांशिकता के अलावा बाल और किसी भी कारण से झड़ें, आप उसे कंट्रोल कर सकते हैं और साथ ही थोड़ी सी कोशिशों से बाल बढ़ा भी सकते हैं। खानपान में थोड़े बदलाव करके और बालों की देखभाल के कुछ टिप्स अपनाकर बालों का झड़ना रोका जा सकता है। लेकिन अगर बाल पोषक तत्वों की कमी से नहीं गिर रहे, तो कुछ और करना होगा। ऐसी स्थिति में लोग महंगे ब्रांड के हेयर केयर प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने लगते हैं।लेकिन इस तरह के प्रॉडक्ट में केमिकल भी मिले होते हैं जो बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए अगर आप कोई नैचुरल तरीका ढूंढ रहे हों, तो पेपरमेंट एसेंशियल ऑयल (peppermint essential oil) यानी पुदीने का तेल ट्राई किया जा सकता है।
कैसे करता है ये काम?
जर्नल टॉक्सिकोलॉजिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पेपरमेंट ऑयल न सिर्फ बालों की लंबाई बढ़ाता है, बल्कि अल्कालाइन फोस्फेटेज़ एंजाइम (alkaline phosphatise) की गतिविधि को भी बढ़ावा देता है, जो कि हेयरग्रोथ के लिए बायोमेकर माना जाता है।पेपरमेंट एसेंशियल ऑयल लगाने से डर्मल थिकनेस, हेयर फॉलिकल की संख्या और फॉलिकल की गहराई बढ़ती है, साथ ही बालों की लंबाई भी तेज़ी से बढ़ती है। (इसे भी पढ़ें - बालों की तेल मालिश करते हुए ध्यान रखें ये बातें)
इस्तेमाल का तरीका
पेपरमेंट एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को नारियल तेल के साथ मिलाएं। इसे अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरीके से लगाएं। स्कैल्प की मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। बालों की लंबाई बढ़ने के लिए स्कैल्प तैयार होगी। आप इसे अपने शैंपू या कंडीशनर के साथ मिक्स करके, उससे बाल धोए भी जा सकते हैं। अच्छे परिणामों के लिए ऐसा तकरीबन एक महीने के लिए करें।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ:
Oh JY, Park MA, Kim YC. Peppermint Oil Promotes Hair Growth without Toxic Signs. Toxicological Research. 2014;30(4):297-304. doi:10.5487/TR.2014.30.4.297.