Steam bath लेने से पहले और बाद में जरूर करें ये काम

किसी भी तरह के side effects से बचने के लिए steam room में जाने से पहले इन बातों को जान लें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

नियमित रूप से स्टीम बाथ लेने से सुंदरता बढ़ाने, मसल्स टेंशन कम करने, मूड सही रखने और नाड़ी को साफ करने में मदद मिलती है। हालांकि स्टीम रूम में जाने से पहले और बाद में कुछ विशेष बातों का धयान रखना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपको स्टीम बाथ से नुकसान भी हो सकते हैं। दिल्ली स्थित अमंत्रा स्पा में स्पा एक्सपर्ट दलजीत हंजरा आपको कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं, जिनसे आपको स्टीम बाथ का पूरा फायदा लेने में मदद मिल सकती है और वो भी किसी नुकसान की बिना।

स्टीम से पहले कुछ ना खाएं- स्टीम रूम में जाने से एक घंटे पहले तक कुछ ना खाएं। इससे आप असहज और ऐंठन महसूस कर सकते हैं।

ज्यादा पानी पिएं- स्टीम रूम में शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होता है, जिस वजह से आपको पसीना आता है। इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए रूम में जाने से पहले खूब पानी पी लें।

शॉवर लें- स्टीम रूम में जाने से पहले नहा लें। इससे शरीर की गंदगी और गंध निकल जाएगी, जिससे स्टीम रूम को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

स्टीम के समय क्या करें

हल्के कपड़े पहनें- स्टीम रूम का तापमान 125 के बीच 115 डिग्री के बीच होता है और कमरा धुंध से भरा होता है। इसलिए हल्के कपड़े से पहनने से आपको ओवरहीटिंग से बचने से बचने में मदद मिलेगी। वैसे आप न्यूड या स्विमिंग सूट पर भी विचार कर सकते हैं।

सुरक्षित रहें- कमरे में तौलिये पर ही बैठें और जूते पहनें रखें। नम और गीली टाइल पर जीवाणु जमा हो सकते हैं, जिससे आप संक्रमित हो सकते हैं।

तय समय तक ही रूम में रहें- स्टीम रूम में एक तय समय तक ही रहें। ज्यादा गर्मी लगने या असहज महसूस होने पर तुरंत बाहर आ जाएं। इसे आप कई ब्रेक में ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर के निचले हिस्से का तापमान कम करने के लिए ठंडी हवा का सहारा लें।

स्टीम के बाद क्या करें

इसके बाद ठंडे पानी से नहाएं। नहाने के लिए ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें।

सावधानियां

  • स्टीम रूम के तापमान के कारण कई साइड इफ्फेक्ट हो सकते हैं। इसलिए अगर एक्सरसाइज या मौसम के कारण आपके शरीर का तापमान पहले से ही ज्यादा है, तो स्टीम रूम में जाने से बचें।
  • अगर आपको सांस की बीमारी, हाई या लो ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के समस्या है, तो स्टीम रूम में जाने से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी इससे बचना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source