अनार के छिलकों से बना ये फेसपैक आपको दिखाएगा उम्र से 5 साल छोटा

इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने के बाद आप खुद को आईने में देखते हुए नहीं थकेंगे।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

क्या हुआ आप अपने चेहरे पर आए झुर्रियों और बढ़ते उम्र के लक्षणों से परेशान हो गए हैं? चिंता मत कीजिए इस वक्त आप अपने स्किन को सही न्यूट्रीशन और केयर दें। शायद आपको ये जानकर अचरज होगा लेकिन बहुत तरह के फल और सब्ज़ियों के छिलके जो फेंक दिए जाते हैं वे इस मामले में बहुत काम करेगा। इस संदर्भ में अनार का छिलका बहुत कारगर रूप से काम करता है, जो आम तौर पर लोग बिना एक बार भी सोचे डस्टबीन में फेंक देते हैं। जब आपको इसके गुणों के बारे में पता चलेगा तो आप खुशी से नाच उठेंगे। ये साधारण-सा छिलका आपका पुराना जवां और निखरा रूप फिर से लौटा सकता है। पढ़े-  इन 7 फलों के छिलके कर देंगे कई बीमारियों की छुट्टी!

अनार का छिलका कैसे काम करता है?

अनार के छिलके में एन्टीमाइक्रोबायल और एन्टीऑक्सिडेंट गुण होता है जो स्किन इंफेक्शन में असरदार रूप से काम करता है। इसका एन्टीऑक्सिडेंट क्वालिटी त्वचा के लिए अस्ट्रिजेन्ट जैसा काम करता है। ये त्वचा के पोरों को और त्वचा को टाइट करके बढ़ते उम्र के लक्षणों को दिखने नहीं देता है। जर्नल ऑफ एथोनोफार्माकॉलोजी के अनुसार अनार का छिलका स्किन को रिपेयर करने और चर्मी को रिजनरेट करने में मदद करता है।

अनार के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल?

अनार के छिलके को सूखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप हवाबंद जार में स्टोर करके रख भी सकते हैं। ताकि कभी भी आप फेस मास्क, स्कर्ब, फेस पैक के लिए इसका इस्तेमाल कर सके। आप छिलके को फ्रेश क्रश करके भी फेस पैक बना सकते हैं।

• अनार के छिलके को ग्रेट करके क्रश कर लें। 1 बड़ा चम्मच क्रश किया हुआ छिलके का पाउडर लें और उसमें 2 बड़े चम्मच मलाई या क्रीम, 1 बड़ा चम्मच बेसन मिलायें। सबको अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें। उसके बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें।

• अनार के छिलके के पाउडर में गुलाब का जल डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को भी चेहरे और गर्दन पर लगाकर सूखने के बाद गुनगुने गर्म से धो लें। अगर ज़रूरत महसूस हो तो मॉश्चराइज़र लगा लें।

इस फेस-मास्क को आप हफ़्ते में दो बार लगायें और अपने चेहरे पर आए फर्क को महसूस करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ

Aslam, M. N., Lansky, E. P., & Varani, J. (2006). Pomegranate as a cosmeceutical source: pomegranate fractions promote proliferation and procollagen synthesis and inhibit matrix metalloproteinase-1 production in human skin cells. Journal of ethnopharmacology, 103(3), 311-318


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source