पैरों को ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए करें पाइन एप्पल पेडीक्योर

इस पेडीक्योर की मदद से आपके पैर और ज्यादा मुलायम हो जाते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

खूबसूरत पैर देखने में सबको अच्छे लगते हैं और बारिश के मौसम में आपको अपने पैरों की ख़ास देखभाल करनी चाहिये। पैरों की देखभाल के लिए हफ्ते में एक बार पेडीक्योर ज़रूर करें। अपने पैरों को पाइन एप्पल फ्रूट से पेडीक्योर करें। इससे पैरों को पोषण मिलने के साथ ही उनकी खूबसूरती भी बढ़ जाती है। अनन्नास से न सिर्फ आपके पैरों की अच्छे से सफाई हो जाती है बल्कि वे एकदम मुलायम भी हो जाते हैं। ताजे पाइन एप्पल में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये यौगिक डेड सेल्स को हटाने और स्किन की गंदगी को दूर करने में मदद करते हैं। ज़रूरी नहीं कि आप हर बार सलून में जाकर ही पेडीक्योर करवाएं बल्कि आप घर में ही अपना पेडीक्योर कर सकती हैं। पढ़ें: पैरों को ज्यादा कोमल बनाने के लिए करवाएं चॉकलेट पेडिक्योर

 घर में पाइन एप्पल पेडीक्योर करने के लिए इन चीजों का इन्तेजाम कर लें।
  • बड़ा कटोरा, सिंक या टब
  • गर्म पानी
  • नेल पॉलिश रिमूवर, कॉटन और नेल क्लिपर
  • स्क्रब के लिए प्यूमिक स्टोन, लूफा और पाइन एप्पल की छाल
  • क्यू टिप्स (Q-tips)
  • कोई भी नेचुरल ऑयल और फुट क्रीम

ऐसे करें पेडीक्योर: 

  • अपने पैरों के नाखून से नेल पॉलिश हटायें।
  • फिर टब में गर्म पानी डालें और उसमें पाइन एप्पल के कटे हुए टुकड़े डालें। अप इसमें कुछ फूलों को भी मिला सकते हैं।
  • इस टब में अपने पैरो को लगभग 15 मिनट तक डुबोकर रखें।
  • फिर अपने पैरों को लूफा या पाइन एप्पल की छाल से स्क्रब करें। खासतौर पर स्किन के कठोर हिस्सों को ज्यादा रगड़ें।
  • इसके बाद फिर से पैरों को 10 मिनट के लिए पानी में डुबो दें।
  • फिर क्यूटकल के बेस पर नेचुरल ऑयल लगायें और क्यू टिप्स कि मदद से उन्हें अन्दर करें। इसे सावधानीपूर्वक करें।
  • फिर बढ़े हुए नाखूनों को काट लें।
  • फिर अपने पैरों को अच्छे से रगड़ें और नेचुरल आयल से मसाज करें या फुट क्रीम लगायें।
  • इसके बाद अपनी पसंदीदा नेल पॉलिश लगायें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source