... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
त्वचा विशेषज्ञ के अनुसार हर दिन 50 से 100 बालों का झड़ना सामान्य है। लेकिन जब बाल हद से ज़्यादा झड़ने लगे या गंजेपन की नौबत आ जाये तो इस बीमारी को एलोपीशिया (alopecia) कहते हैं। तीस के उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव, तनाव, गलत खानपान, मौसम, किसी बीमारी के कारण बालों के अत्यधिक झड़ने की समस्या हो सकती है।
वैसे तो इसके इलाज के लिए बाजार में बहुत सारी दवाएं या तेल मिल जाते हैं मगर घरेलू उपायों से भी इसका इलाज हो सकता है। युगों से चले आ रहे घरेलू नुस्ख़ों में प्याज़ का नाम आता है। प्याज़ सल्फर का स्रोत होता है जो बालों के बड़ने में अहम भूमिका निभाता है। यह नए बालों के तेजी से उगने में मदद करता है। पढ़े- बालों को झड़ने से रोकने के 5 घरेलु उपाय
क्या करती है प्याज़?
• प्याज़ बालों के खोए हुए पोषण को लौटाकर उनको हेल्दी बनाती है।
• कच्ची प्याज़ स्कैल्प में लगाने से रक्त का संचालन अच्छी तरह से हो पाता है और बालों के फालिकल (follicle) मजबूत हो जाते हैं।
• सल्फर के कारण बालों का टूटना और पतला होना कम हो जाता है।
• प्याज़ का एन्टी-बैक्टिरियल गुण स्कैल्प इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
• प्याज़ बालों के असमय सफ़ेद होने की समस्या को कंट्रोल करती है।
प्याज़ का रस
प्याज़ के टुकड़ों को काट कर रस निकाल लें और स्कैल्प पर पंद्रह मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
प्याज़ और शहद का हेयर पैक
शहद में बालों को मॉश्चराइज़ करने का गुण होता है। शहद और प्याज़ दोनों का सम्मिश्रण बालों का हेल्दी बनाता है। ¼ कप कच्चे प्याज़ का रस निचोड़कर उसमें एक बड़े चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। या तो आप इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगायें या इसको पी भी सकते हैं।
मूल स्रोत- Onion — effective home remedy to beat hair loss
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।