hamburger icon
A
Read in English

ऑलिव ऑयल और साल्ट स्क्रब से बनाए अपनी स्किन सॉफ्ट और स्मूद

विटामिन, मिनरल और फैटी एसिड से भरपूर यह स्क्रब आपकी त्वचा को नरम मुलायम बनाने के साथ उसे हाइड्रेट भी करता है ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

सेहत और त्वचा के लिए ऑलिव ऑयल के फायदों के बारे में ढेर सारी बातें की जाती हैं। लेकिन सच तो यह है कि सदियों से यह तेल सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। जी हां, ऑलिव ऑयल एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल और नेचुरल फैटी एसिड से भरपूर है जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो अगर आप भी अपनी त्वचा को ऑलिव ऑयल की मदद से सुंदर बनाना चाहते हैं तो कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास बता रही हैं आपको ऑलिव ऑयल और नमक से स्क्रब बनाने का तरीका।

• आधा कप ऑलिव ऑयल में एक चौथाई कप नमक मिक्स करें और एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। एक्सफोलिएट करने के लिए आप इसमें एक चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

• अब गोल-गोल करते हुए इससे अपने चेहरे पर लगाएं।

• 5 मिनट सुखने दें उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

इस स्क्रब का इस्तेमाल आप कटी-फटी एड़ियों के लिए भी कर सकते हैं। प्यूमिक स्टोन से पैरों को रगड़ने के बाद इस स्क्रब से मसाज करें और फिर धो दीजिए। रात को सोने से पहले इस स्क्रब का इस्तेमाल करें और मॉश्चराइज़र लगाएं। नमी को लॉक करने के लिए मोज़े पहनकर सोएं। जानिए कब करना चाहिए त्वचा को स्क्रब 

ऑलिव ऑयल के लिए स्क्रब के फायदे

ऑलिक एसिड से भरपूर ऑलिव ऑयल एक प्राकृतिक मॉश्चराइज़र है। साथ ही सॉल्ट डेड स्किन सेल्स को हटा देगा। नमक में कई प्रकार के मिनरल भी होते हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। ऑलिव ऑयल की तरह नारियल का तेल बनाता है आपकी त्वचा को सुंदर।

कैसा ऑलिव ऑयल खरीदें?

बाज़ार में ऑलिव ऑयल के कई प्रकार उपलब्ध हैं और आपको पता नहीं कि आपकी त्वचा के लिए कौन-सा बेहतर है। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव में सभी पोषक तत्व बरकरार होते हैं सबसे बेहतर होता है जिसमें इसलिए त्वचा के लिए ऐसा ऑलिव ऑयल सबसे अच्छा होता है।

चित्र स्रोत- Shutterstock