बाल झड़ने से हैं परेशान? ट्राई करें मैज़िकल हिना-सरसों ऑयल!

हिना और सरसों का जादू चलायें अपने बालों पर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English.

अगर आप तरह-तरह के तेल, दवाई लगाकर-लगाकर थक गए हैं, फिर भी बाल का झड़नाकम नहीं हो रहा है तो तुरन्त इस ऑयल को ट्राइ कीजिए। यह एक ऐसा होममेड ऑयल हैं जो आपके बाल संबंधी सभी समस्याओं को समाधान करेगा। पढ़े-  प्याज़ का जादू करेगा बालों का झड़ना कम

मैजिकल हेयर ऑयल

हिना बालों के लिए तो अच्छा होता ही है। यह न सिर्फ टेक्सचर ठीक करता है बल्कि स्कैल्प को हेल्दी भी बनाता है। इसमें क्यूटकल और बालों के रेशों को मजबूत करके बालों का झड़ना रोकता है। पढ़े-  सफ़ेद बाल? रूसी? बालों का झड़ना? ये आंवला ऑयल पैक ट्राइ करें

दूसरी तरफ सरसों का तेल हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है। इसका एन्टी बैक्टिरीयल और एन्टीफंगल गुण स्कैल्प को किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन, रूसी से बचाता है। इस आपके रेशमी काले घने बन जाते हैं। यानि जब हिना और सरसों तेल को मिलाया जाता है तो यह बालों के लिए जादू जैसा काम करता है।

इस तेल को बनाने की विधि

250 मिलीलीटर सरसों का तेल

60 ग्राम मेंहदी के पत्ते

धातु का बर्तन तेल को उबालने के लिए

मुलायम सूती का कपड़ा

कांच का बोतल

विधि

एक धातु के बर्तन में सरसों का तेल लेकर उसको गर्म करें। फिर उसमें धीरे-धीरे मेंहदी का पत्ता डालें। अब धीरे-धीरे कम आंच में तेल को उबलने दें जब तक कि तेल भूरा रंग का न हो जाय। उसके बाद आंच पर से उतारकर ठंडा हो जाने के लिए रख दें। फिर सूती कपड़े से छानकर कांच के बोतल में ही रखें।

इस्तेमाल करने का तरीका-

बालों का झड़ना कम करने के लिए इस तेल को नियमित रूप से स्कैल्प पर लगायें। अच्छा रिज़ल्ट पाने के लिए तेल लगाने के बाद गर्म पानी में भिगोए हुए तौलिये से सिर को ढक कर रखें ताकि तेल को स्कैल्प और शैफ्ट अच्छी तरह से सोख लें।

मूल स्रोत- No more hair fall! Try this henna-mustard hair oil for strong, silky hair

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source