मलाई फेस पैक से निखारें अपना चेहरा

त्वचा पर मलाई का जादुई असर।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

जिस मलाई को अपने मोटापे का कारण मानकर तुरंत दूध से अलग कर फेंक देती हैं, वही मलाई आपके चेहरे को कमाल का निखार दे सकती है। जी हां, मलाई का इस्तेमाल अगर त्वचा के लिए किया जाए तो न सिर्फ वो मुलायम हो जाती है बल्कि उसका रंग भी निखर जाता है। और सबसे खास बात, इसके लिए आपको अलग से खर्चा भी नहीं करना पड़ता। बस दूध से ली गई मलाई को अलग-अलग प्रकार से इस्तेमाल करें और पाएं सुंदर व आकर्षक चेहरा।

आइये जानते हैं अलग-अलग त्वचा प्रकारों के लिए आप किस तरह के मलाई फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही जानेंगे, इन फेसपैक्स को तैयार करने की विधि।

नार्मल स्किन के लिए 

नॉर्मल स्किन यानी सामान्य त्वचा वाले लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें किस तरह से अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहिए। इस तरह की स्किन टाइप वालों की कोई खास समस्या नहीं होती लेकिन उन्हें अपना स्किन टाइप बनाए रखने के लिए उसका ध्यान रखने की जरूरत होती है। यहां हम मलाई से बने एक ऐसे फेसपैक को बनाने और लगाने की विधि बता रहें हैं जिसे लगाकर नॉर्मल स्किन पहले से कहीं बेहतर हो जाएगी। स्किन मुलायम होगी और ग्लो भी बढ़ जाएगा।

विधि

  • मलाई में चंदन, हल्दी, शहद, बेसन और गुलाबजल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस फेसपैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाकर कुछ देर के लिए रख दें।
  • फेसपैक सूख जाने के बाद सादे पानी से धो लें।

ड्राई स्किन के लिए

ड्राई स्किन वाले लोग अपनी त्वचा को मुलायम बनाने की बहुत कोशिश करते हैं। इस प्रकार की त्वचा की समस्या ये होती है कि वो नमी को रोक कर नहीं रख पाती। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको मलाई फेसपैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा को नमी मिलेगी। आइये जानते हैं ड्राई स्किन के लिए खास मलाई फेसपैक बनाने की विधि।

विधि

  • एक बाउल में मलाई और बेसन लें। इसमें थोड़ा सा दूध डालकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे, हाथों और पैरों में लगायें।
  • सूखने के बाद पानी से धो लें।
  • हफ़्ते में एक बार इस फेसपैक को जरूर लगाएं।

 निखार के लिए

मलाई त्वचा के रंग को साफ करती है। दूध में जो लैक्टिक एसिड मौजूद होता है वह टैनिंग को दूर करने में सहायता करता है। नियमित रूप से इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से त्वचा निखर जाती है। रंग साफ होता है। आइये जानते हैं किस तरह के इस्तेमाल से आप अपना स्किन टोन बेहतर कर सकते हैं।

विधि

  • एक कप मलाई में केसर डालकर उसका पेस्ट बना लें और उसको पूरे शरीर में लगायें।
  • आधे घंटे के बाद नहा लें।

मुलायम त्वचा के लिए

इस पैक में शहद होती है। वह मुँहासों को दूर करती है और मलाई त्वचा को मुलायम बनाती है। इस पैक का इस्तेमाल आप रोज कर सकते हैं या हफ़्ते में एक या दो बार भी कर सकते हैं।

विधि

  • मलाई और शहद को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगायें।
  • पंद्रह-बीस मिनट के बाद धो लें।

ग्लो के लिए

कुछ लोगों की स्किन बेजान होती है। अगर ऐसी स्किन में तुरन्त ग्लो लाना चाहते हैं तो यह फेसपैक आपके बहुत काम आएगा। रोज रात में इसको लगाने से त्वचा का खोया हुआ ग्लो लौट आता है।

विधि

• एक बाउल में मलाई, हल्दी, और बेसन लें।

• उन सबको अच्छी तरह से मिलाकर स्किन पर अच्छी तरह से लगाकर, पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें।

• उसके बाद पानी से धो लें।

घर पर मलाई कैसे बनायें

घर पर मलाई बनाना बहुत आसान होता है। दूध के उबलने के बाद ठंडा होने के लिए तीस मिनट के लिए रख दें। दूध के ऊपर जो एक परत जैसी जम जाती है वो मलाई होती है। उसे चम्मच की सहायता से निकाल लें। मलाई की मात्रा  दूध के किस्म पर निर्भर करती है। फैट मिल्क में ज्यादा मलाई मिलती है। तो फिर सोचिये नहीं, निकालिये दूध से मलाई और बनाइये मलाई वाले फेसपैक।

मूल स्रोत- 5 malai or milk cream face packs for soft, glowing skin

अनुवादक- Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source