इस आसान तरीके से घर में ही बनाइए परफ्यूम

इसेंशियल ऑयल, फ्रेगरेंस ऑयल, इंफ्यूसड ऑयल या वैनिला एक्सट्रेक्ट जैसे सत्वों से आप अपने लिए खास परफ्यूम बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

क्या आपको पता है कि आप घर में ही परफ्यूम बना सकते हैं। जी हां, और यह परफ्यूम बनाने के बाद आपको महंगे परफ्यूम्स पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। सबसे खास बात कि आपकी पहचान माने जाने परफ्यूम को आप अपने लिए खुद बनाएंगे जो आपकी विशिष्टता बन सकेगा। तो चलिए सीखते हैं घर में परफ्यूम बनाने का तरीका।

परफ्यूम बनाने के लिए आपको बस इन चीज़ों क़ी ज़रूरत होगी-

• प्रूफ वोडका/ परफ्यूमर्स अल्कोहल या कैरिअर ऑयल (कोई भी साधारण तेल जिसकी अपनी कोई खुशबू नहीं होती। जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।

• इसेंशियल ऑयल/ फ्रेगरेंस ऑयल/ इंफ्यूसड ऑयल या वैनिला एक्सट्रेक्ट जैसे सत्व।

• साफ़ पानी

• ग्लिसरीन

• परफ्यूम रखने के लिए कांच की बोतल ( रंगीन हो तो बेहतर)

• मिश्रण बनाने के लिए कांच का जग

• मापने के लोए मेज़रिंग कप और चम्मच

• ड्रॉपर

• फेंटने और मिक्सिंग के लिए एक चम्मच

• कीप

• अल्यूमिनियम फॉइल (अगर आप पारदर्शी कांच की बोतल इस्तेमाल कर रहे हैं तो)

• थोड़े से कॉफी बीन्स

इन बातों का ध्यान रखें-

• खुश्बुओं को तीनो स्तरों में बांटा जाता है, उच्च स्तर, मध्य स्तर और निम्न या बेस स्तर। आप अपने परफ्यूम में इन तीनों में से किसी एक स्तर का इस्तेमाल करेंगे। पर आप अपनों पसंद ले हिसाब से इससे बना सकते हैं

• उच्च स्तर

सबसे ख़ास बात। जब आप इससे लगाकर कहीं जाएंगे तो लोगों का ध्यान सबसे पहले यही आकर्षित करेगा। लेकिन धीरे-धीरे इसकी खूश्बू खोती जाएगी।

• मध्य स्तर

किसी भी परफ्यूम का अधिकांश हिस्सा इसी स्तर का होता है। मतलब मध्य स्तर के लिए आप जो भी सत्व या ऑयल इस्तेमाल करेंगे उसकी खूश्बू कुछ घंटों बाद धीरे-धीरे खोने लगेगी।

• निम्न स्तर

यह आपके परफ्यूम को टिकाने का काम करेगा। बेस नोट या निम्न स्तर धीरे-धीरे ज़्यादा खुशनुमा महसूस होगा।

• ध्यान रहे कि जिस कांच की बोतल को आप इस्तेमाल कर रही हैं उसे अच्छी तरह साफ और कीटाणुमुक्त बना लें।

• खुशबुओं की कई श्रेणियां होती हैं-फूलों जैसी, फलों जैसी, लकड़ी जैसी या ताज़गी भरी। इसलिए खुशबुओं को मिलाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि सब एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह घुलमिल जाएं। लेकिन यहां भी आप अपनी पसंद के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।

• आपने कितने बूंद ऑयल डाला है उसे कहीं लिखते रहे।

विधि-

अब चूंकि आपने अपनी पसंद की चीज़ें चुन ली हैं। तो अब बोतल में एक चौथाई कप वोडका डालें। अब ड्रॉपर की मदद से इंसेशिंयल ऑयल को इसमें बूंद-बूंद टपकाएं। सूंघकर महक का अंदाजा लगाएं और फिर ज़रूरत के हिसाब से और बूंदे मिलाएं। जल्दबाज़ी न करें। दो बार सूंघने के बीच थोड़ा अंतर रखें, नहीं तो आपको मिश्रण की गंध का अंतर समझ में नहीं आएगा। ( आप बीच-बीच में कॉफी बीन्स सूंघ सकते हैं।)

अनुपात-

बेस स्तर: 20%

मध्य स्तर: 50%

उच्च स्तर: 30%

आप अपनी पसंद के आधार पर विभिन्न प्रकार की खुश्बुओं को इस्तेमाल और प्रयोग कर सकती हैं। हो सकता है कि बनने के बाद परफ्य़ूम आपको काफी स्टॉन्ग लगे। लेकिन धीरे-धीरे यह ठीक हो जाएगा। अंदाजतन आपको 30-40 बूंदे इशेंसियल ऑयल मिलाना है जिनमें से 6-8 बूंदे बेस स्तर, 15-20 बूंदे मध्य स्तर और 9-12 बूंदे उच्च स्तर की सामग्री की होगी। जिन्हें आप अपनी पसंद ( आपको परफ्यूम स्टॉन्ग या माइल्ड बनाना है) के आधार पर चुन सकती हैं।

अब आपको इस मिश्रण को किसी ठंडी जगह पर सूरज की किरणों से बचाकर रखना है। ताकि खुशबूएं एक-दूसरे में घुलमिल जाएं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी से परफ्यूम की असली गंध तैयार होगी। कम से कम 48 घंटे के इंतज़ार के बाद आप इसे सूंघकर गंध का अंदाज़ा लगा सकते हैं। अब इसमें ग्लिसरीन की 5-6 बूंदें डालें और 3 चम्मच साफ पानी मिलाएं। ग्लिसरीन और पानी की मात्रा आप इस आधार पर तय कर सकते हैं कि आपको परफ्यूम कितना स्टॉन्ग या माइल्ड बनाना है। इसी तरह ग्लिसरीन एक प्रिज़र्वटिव के तौर पर भी काम करेगा जो परफ्यूम को ख़राब होने से बचाते हैं।

तो अब आपका परफ्यूम तैयार हो गया है। इसे अपनी पसंद के रंग और डिजाइन वाली परफ्यूम की बोतल में कीप की मदद से उड़ेलिए और अगली बार जब पार्टी हो तो यही परफ्यूम लगाकर जाइए वहां।

*खुशबू का अर्थ यहां इसेंशियल ऑयल से है।

Read this in English

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source