... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
भले ही यह गर्मियों का मौसम नहीं है। लेकिन प्यूबिक हेयर हर मौसम में आपके शरीर पर उग आते हैं। जहां कुछ महिलाएं बिकिनी लाइन में वैक्स करती हैं तो कुछ शेविंग पसंद करती हैं। लेकिन लाल निशान, जलन और फोड़े जैसी तकलीफें भी वैक्स के साथ-साथ शुरु हो जाती हैं। इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट जैनेट फर्नांडिज बता रही हैं बिकिनी वैक्स का सही तरीका और कुछ अहम टिप्स।
स्टेप 1- अगर आपने बहुत दिनों से शेविंग नहीं की है तो अपने बालों को कैंची की मदद से काटकर छोटा करें फिर अब गर्म पानी से अपनी त्वचा को साफ कीजिए। गर्म पानी से बाल नर्म हो जाएंगे और आसानी से निकल जाएंगे। एक तौलिए से त्वचा सुखाइए। अब तौलिये या किसी स्क्रब की मदद से स्कीन को स्क्रब करें। इस तरह डेड स्किन निकल जाएगी और आपको शेविंग करने में आसानी होगी। गर्मियों में वर्कआउट के दौरान किस तरह के कपड़े पहनें?
स्टेप 2- अगर आप सही मात्रा में शेविंग क्रीम नहीं लगाएंगी तो आपकी त्वचा में जलन हो सकती है। अच्छी क्वालिटी की शेविंग क्रीम का ही इस्तेमाल कीजिए। विशेषकर शिया बटर या ऑलिव ऑयल वाली क्रीम त्वचा को नमी प्रदान करती हैं। शेविंग क्रीम की पतली-सी परत लगाइए ताकि आपको आसानी से पता लग सके कि शेविंग हो रही है या नहीं।
स्टेप 3- बिकिनी एरिया की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है इसलिए एक अच्छा रेज़र खरीदें। एक मज़बूत और अच्छा ब्लेड खरीदें। बालों के उगने की उल्टी दिशा में शेव न करें क्योंकि ऐसा करने पर बालों के पोरों को नुकसान पहुंच सकता है और आपको लाल दाने भी हो सकते हैं। साथ ही त्वचा पर कम दबाव के लिए ध्यान रखें कि शेव करते हुए ब्लेड नीचे की तरफ हो। क्या आपको वैक्सिंग के बाद दाने हो गये हैं। ऐसे पाएं उनसे छुटकारा।
स्टेप 4- अब अपनी त्वचा को ठंडे पानी से साफ करें या फिर कोल्ड कॉम्प्रेस को 5 मिनट के लिए दबाकर रखें। ऐसा करने से शेविंग वाली जगह पर जलन नहीं होगी। सूजन और जलन से आराम पाने के लिए आप टी-ट्री ऑयल जैसे तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेप 5- अंत में किसी हाइड्रेटिंग मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। शेविंग की गयी त्वचा पर अल्कोहल-फ्री मॉश्चराइज़र लगाने से आपकी त्वचा रूखी नहीं बनेगी। लेकिन बहुत गाढ़ी क्रीम का लोशन न लगाएं क्योंकि उनसे आपके रोमकूप (पोर) बंद हो जाएंगे।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock