लड़कों की इन 3 चीजों का इस्तेमाल लड़कियों को पड़ सकता है भारी

अगर आप भी Men grooming items को इस्तेमाल करना पसंद करती हैं तो जानिये किन चीजों का प्रयोग करना बिलकुल गलत है !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

अक्सर देखा गया है की कई महिलायें अपने बॉडी हेयर को क्लीन करने के लिये पुरुषों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले रेजर या शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। वहीँ कुछ लड़कियों को लड़कों के लिए बनाई गयी परफ्यूम की महक बहुत पसंद आती है और वे उसे इस्तेमाल करने लगती हैं। अगर आप भी लड़कों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले ग्रूमिंग आइटम्स को अधिक प्रयोग में लाती हैं तो आज यहाँ डॉ. सेजल शाह बता रही हैं कि ऐसा करना आपके लिये कितना सही है और कितना गलत।

डॉ. शाह बतातीं हैं कि पुरुषों की त्वचा महिलाओं की तुलना में मोटी और कठोर होती है। इसलिये पुरुषों के लिये बनाये गये सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में स्ट्रांग इन्ग्रीडीअन्ट का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इन प्रोडक्ट्स को लम्बे समय तक इस्तेमाल करेंगी तो ये आपकी त्वचा के लिये नुकसानदायक हो सकते हैं। यहाँ ऐसी ही 3 प्रमुख चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें महिलाओं को कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिये।

आफ्टर शेव लोशन : भले ही आपको पुरुषों के लिये बनाये गये आफ्टर शेव लोशन की महक अच्छी लगती है फिर भी इसके इस्तेमाल से बचें क्योंकि इन लोशन में अल्कोहल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे आपके चेहरे पर जलन हो सकती है।

फेस स्क्रब: पुरुषों का फेस स्क्रब महिलाओं के फेस स्क्रब की तुलना में ज्यादा हार्ड होता है, इसलिए अगर आप इसे अपनी मुलायम त्वचा पर लगाती हैं तो इससे जलन और एलर्जी भी हो सकती है। इसकी बजाय सही तरीका यह है की आप मेन्स फेस स्क्रब को फेस पर लगाने की वजह बॉडी स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करें। पढ़ें: मुलायम पैरों के लिए शुगर स्क्रब का इस्तेमाल करें

रेजर : अगर आप पुरुषों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले फैंसी रेजर को देखकर सोचती है कि इनसे शेव करने से आपके लेग और ज्यादा स्मूथ हो जायेंगे तो आप गलत हैं। इन रेजर के इस्तेमाल से आपकी स्किन पर खुजली और रूखापन बढ़ सकता है। इसलिये इसका प्रयोग न करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source