हेयर स्‍ट्रेट के लिए कौन-सा ट्रीटमेंट बेहतर है?

क्या आप अपने बालों को स्ट्रेट कराने की प्लानिंग बना रही हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

चमकदार और मुलायम बाल हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। स्ट्रेट बालों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हर तरह के आउटफिट को सूट करते हैं। आमतौर पर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि उन्‍हें अपने बालों को स्‍ट्रेट कराने के लिए कौन सा ट्रीटमेंट कराना चाहिए। खैर अगर आपने अभी तक बाल स्‍ट्रेट नहीं कराएं हैं और अब कराने की प्लानिंग है, तो आपके सामने हेयर रिबॉन्डिग जैसी प्रक्रियाओं के लिए अभी कई विकल्‍प हैं। जी हां, आप हेयर स्‍मूथनिंग और केराटिन ट्रीटमेंट से अपने बालों को बेहतर तरीके से स्‍ट्रेट करवा सकती हैं। अगर आपको इनमें से कोई एक बेहतर विकल्‍प चुनने में परेशानी हो रही है, तो हम इस लेख के जरिए आपकी हेल्‍प कर सकते हैं। पढ़ें- ये 4 प्रॉडक्‍ट पुरुषों के रूखे और घुंघराले बालों को बनाएंगे बेहतर

केराटिन ट्रीटमेंट

मॉनसून सैलून एंड स्‍पा के क्रिएटिव डायरेक्‍टर रॉड एंकर के अनुसार, इस ट्रीटमेंट से कर्ली और फ्रिजिनेस बालों को केवल दिखावटी रूप से स्‍ट्रेट किया जाता है। इस ट्रीटमेंट से आपके बाल ना केवल स्‍मूथ, शाइनी और फ्रिज फ्री हो जाते हैं बल्कि स्‍ट्रेट, अननेचुरेल लूकिंग, पोकर-स्‍ट्रेट भी हो जाते हैं। इस ट्रीटमेंट में कुछ महीनों के लिए ही सही लेकिन कई केमिकल्‍स के इस्‍तेमाल से आपके कर्ली हेयर सॉफ्ट हो जाते हैं।

हेयर रिबॉन्डिग

ये ट्रीटमेंट उन महिलाओं के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जिन महिलाओं के लिए बाल बहुत ज्‍यादा कर्ली होते हैं। इस प्रक्रिया में एक केमिकल की मदद से बालों को स्‍ट्रेट किया जाता है। बालों को स्‍ट्रेट करने का ये स्‍थायी तरीका है। इस ट्रीटमेंट में स्‍ट्रेटनर और न्‍यूट्रेलाइजर (neutraliser) के जरिए बालों को सीधा किया जाता है। कर्ली बालों को स्‍ट्रेट करने के लिए इस प्रक्रिया को कई बार दोहराना पड़ता है। इसकी अंतिम प्रक्रिया में बालों को शारीरिक बनावट के हिसाब से अंतिम रूप दिया जाता है।

हेयर स्‍मूदनिंग

ये ट्रीटमेंट केराटिन की तरह है लेकिन इसमें एक अलग तरह का क्रीम इस्‍तेमाल किया जाता है। ये प्रकिया उन महिलाओं के लिए बेहतर है, जिनके बाल लहरदार हैं और उन लोगों के लिए भी जिनके स्‍ट्रेट बाल हैं और वों कर्ली हो गए हैं। इसमें बालों को स्‍ट्रेट करके उन्‍हें कोई स्‍टायल दिया जाता है। हालांकि ये ट्रीटमेंटी फिक्‍स नहीं होता है। जिन महिलाओं के बाल ज्‍यादा कर्ली हैं, उन्‍हें ये ट्रीटमेंट सूट नहीं करेगा। लेकिन अगर आप स्‍ट्रेट हेयर के साथ नेचुरल लुक चाहती हैं, तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source