करीना ने कैसे प्रेगनेंसी के बाद अपने बालों को झड़ने से बचाया?

करीना की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए प्रेगनेंसी के बाद हेयरलॉस से बचने की डायट टिप्स

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 17, 2017 3:25 PM IST

अपनी प्रेगनेंसी के दौरान लगातार चर्चा में बनी रहने वाली करीना कपूर खान ने कभी अपने मैटर्निटी ड्रेस तो कभी अपनी प्रेगनेंसी डायट के लिए सुर्खियां बटोंरी। लेकिन अब करीना प्रेगनेंसी और अपने लाड़ले बेटे के जन्म के बाद एक बार फिर खबरों में हैं। करीना हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं और साथ ही वह वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज़ भी कर रही हैं। साथ ही साथ प्रेगनेंसी के बाद होनेवाले हेयरलॉस से बचने की भी कोशिशों में है यह अभिनेत्री। वैसे तो करीना अपने ब्यूटी सीक्रेट्स को किसी के साथ शेयर नहीं करती। लेकिन हाल ही में अपनी डायटिशन रुजुता दिवेकर के साथ करीना एक फेसबुक लाइव चैट पर मौजूद रहीं जहां करीना ने विस्तार से की बातें। उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने क्या किया और अब प्रेगनेंसी के बाद सुंदर और फिट दिखने के लिए क्या कर रही हैं। जानिए कैसा रही करीना की प्रेगनेंसी डायट

बच्चे को जन्म देने के बाद जो बात महिलाओं को सबसे ज़्यादा परेशान करती है वह है प्रेगनेंसी के बाद बालों को झड़ने से बचाने के लिए क्या किया जाए? जब करीना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने खाने-पीने पर ध्यान दे रही हैं ताकि उनके बालों को झड़ने से बचाया जा सके। तो वहीं रुजुता दिवेकर ने बतायी कुछ खास बातें जो प्रेगनेंसी के बाद आपके बालों को खूबसूरत और स्वस्थ दिखाने में मदद करेगा।

• आप वजन बढ़ने के डर से चावल खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं लेकिन चावल बालों के लिए अच्छा होता है। चावल में ऐसे विटामिन्स होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाते हैं।

• नारियल हमारे बालों के लिए काफी अच्छा है। यही वजह है कि केरला, जहां के लोगों के भोजन में नारियल का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है, वहां की महिलाएं सुंदर बालों की धनी होती हैं। नारियल में सैचुरेटेड फैट होते हैं जो सिर की त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और बालों को दोबारा उगने में मदद करते हैं। इसलिए नारियल पानी पीने के बाद उसकी मलाई ज़रुर खाएं।

• अच्छे बालों के लिए और तरीका है रोज़ाना एक मुठ्ठी काजू खाना। जी हां, काजू आयरन और मैग्नेशियम से भरपूर होते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं के शरीर में मिनरल्स और विटामिन की कमी हो जाती है और इसी वजह से बच्चे के जन्म के बाद उनके बाल झड़ने लगते हैं।

• इसी तरह अपने बालों को मज़बूत बनाने के लिए आप तिल या सेसमी के दाने और तेल को अपने भोजन में शामिल करें। तिल में मैग्नेशियम और कैल्शियम होते हैं जो बालों के विकास में मदद करते हैं।

अगर आप अपने खाने में इन चीज़ों को शामिल करती हैं तो आपके बाल खूबसूरत और स्वस्थ बन सकते हैं। इसके साथ ही रुजुता दिवेकर ने सप्ताह में एक बार बालों में अच्छी तरह तेल लगाने की भी सलाह दी।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- therealkareenakapoorkhan/Instagram

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.