आज की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में कई बार लड़कियों के पास सैलून जाने का भी टाइम नहीं रहता है, हालांकि मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से खुद को सुन्दर बनाये रखना भी उतना ही ज़रूरी है। लेकिन कई बार महिलायें इस बात को लेकर परेशान हो जाती हैं कि वे कौन सा प्रोडक्ट इस्तेमाल करें या फिर सैलून में जाकर कैसी हेयर कट करवाएं। इसलिए सैलून जाने से पहले कुछ बातों का ज़रूर ध्यान रखें, मुंबई स्थित जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी सैलून की सीनियर स्टाइलिस्ट नीता यहाँ कुछ ऐसी ही बाते बता रही हैं। पढ़ें: शहनाज़ हुसैन टिप्स – ग्लोइंग स्किन के लिए दूध से बने 5 फेसपैक
आप अपने हेयर कट या पूरे लुक में कोई बदलाव लाना चाहती हैं तो पहले से ही ये डिसाइड कर के सैलून में जायें। सब कुछ पहले ही तय कर लें की आपको कितने लम्बे बाल चाहिए या फिर आप अपने ऑयब्रो को कितना पतला या चौड़ा रखना चाहती हैं और इस बारे में अपने स्टाइलिस्ट से खुल कर बात करें।
जब आपके स्टाइलिस्ट आपसे कहें कि आप पर ये स्टाइल या कोई ख़ास फेशियल सूट नहीं करेगा तो उन पर भरोसा रखें, क्योंकि प्रोफेशनल होने के कारण उन्हें इन चीजों की जानकारी आपसे कहीं बेहतर होती है। और अगर आपको लगता है कि आपके स्टाइलिस्ट आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं दे पा रहे हैं तो आगे से उस सैलून में जाना बंद कर दें।
आपके बाल जब गीले होते हैं अगर उस समय आप बालों में कंघी करती हैं तो बालों के टूटने की सम्भावना सबसे ज्यादा रहती है। इसलिए अगर आप अपने बालों को टूटने या झड़ने से रोकना चाहती हैं तो गीले बालों में कभी भी कंघी न करें।
You may like to read
अगर आपके बाल केमिकली ट्रीटेड हैं तो सलफेट फ्री शैम्पू का प्रयोग करें और शैम्पू करने के बाद सीरम लगाना न भूलें। अगर फ्रिज़ी हेयर हैं तो हाइड्रेटिंग शैम्पू का प्रयोग करें इससे बालों का झाड़ना कम हो जाता है। अगर आपके बाल रूखे हैं तो 15 दिनों में एक बार हेयर स्पा ज़रूर जाएँ।
अगर आप मनचाहा रिजल्ट पाना चाहती हैं तो अपने स्टाइलिस्ट से कुछ भी न छिपायें। अगर आपने बालों में कोई सस्ता डाई लगाया है या लोकल ब्लीच का प्रयोग किया है जिससे आपके चेहरे पर निशान पड़ गये हैं तो इसे स्टाइलिस्ट को खुलकर बताएं शरमायें नहीं।इससे उन्हें आपको बेहतर रिजल्ट देने में काफी आसानी रहेगी।
कभी भी अपने स्टाइलिस्ट से ये न कहें कि आप किसी और हीरोइन या मॉडल की तरह बनना चाहती हैं। अक्सर देखा गया है कि कई लड़कियां दीपिका पादुकोण या किसी और फिल्म एक्ट्रेस को देखकर इतना प्रभावित हो जाती हैं कि वे उन जैसा ही बनना चाहती हैं। जबकि उनकी इस खूबसूरती के पीछे कई प्रोफेशनल स्टाइलिस्ट की घंटो की मेहनत होती है। इसलिए आप वैसी ही रहें जैसी हैं और अपने लुक को बेहतर बनाएं।
आप किसी भी सैलून में जाने से पहले अपने बजट और टाइम का ध्यान ज़रूर रखें। कभी कभी ऐसा होता है कि आपको बहुत कुछ करवाना होता है लेकिन आपके पास टाइम नहीं होता और आप बार बार स्टाइलिस्ट से जल्दी सब कुछ ख़त्म करने को कहती हैं। ऐसी जल्दबाजी कभी न करें और पर्याप्त टाइम लेकर ही सैलून जायें।
अपने बालों को कलर करवाने से पहले ये अच्छी तरह जान लें कि कलरिंग और लाइटनिंग में बहुत फर्क होता है। कलरिंग में आपके बालों का रंग या तो और डार्क किया जाता है या फिरबालों का रंग उसी कलर लेवल के दूसरे शेड में कर दिया जाता है। जबकि लाइटनिंग में बालों के रंग में से मेलेनिन को हटाया जाता है जिससे बालों का रंग हल्का हो जाता है।
अगर आप अपनी बेजान हो चुकी स्किन से छुटकारा पाना चाहती हैं और फिर से चेहरे पर चमक लाना चाहती हैं तो हफ्ते में कम से कम 2 बार स्किन को एक्स्फोलियेट करें। इससे आपकी त्वचा का रंग भी निखर जायेगा और त्वचा मुलायम भी हो जाती है।
चेहरे की सुन्दरता को बनाये रखने के लिए इन सब चीजों के अलावा सबसे ज्यादा ज़रूरी है संतुलित आहार लेना, आपको यह अच्छे से पता होना चाहिए की कौन सी चीज कब खानी है और कितनी मात्रा में खानी है साथ ही कौन से पोषक तत्वों की आपको सबसे ज्यादा ज़रूरत है। हरी सब्जियां और फलों का अधिक से अधिक सेवन करें।
और आखिर में सबसे ज़रूरी बात की अगर आपको सैलून की सर्विस पसंद आये तो स्टाइलिस्ट को टिप देना न भूलें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.