... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
भारतीय शादियों में मेहंदी की रस्म का अपना एक अलग महत्व होता है और इसे खासतौर पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड के गाने पर डांस से लेकर हंसी मजाक से भरपूर इस ख़ास इवेंट का घर के हर सदस्य को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है। खासतौर पर लडकियां पूरे दिन इस बात को लेकर एक्साइटेड रहती हैं कि वे कौन सी लेटेस्ट डिजाईन की मेंहदी लगवाइंगी और कौन सी ड्रेस पहनेंगी। क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि शादी में मेहंदी लगाने की रस्म आखिर क्यों होती है और क्या इससे कोई फायदे भी हैं? आज हम आपको शादियों में मेहंदी की रस्म होने की वजह और उससे होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।
ऐसा माना जाता है कि मेहंदी का कलर जितना गाढ़ा होगा और जितने ज्यादा दिन तक रहेगा उतना ही आपका रिलेशन मजबूत और अच्छा रहेगा। इसके अलावा ऐसी भी मान्यता है कि जितने ज्यादा दिन तक मेंहदी हाथ पर टिकी है उतना ही ज्यादा घर में बहू को प्यार मिलता है। इन सबके अलावा मेहंदी की डिज़ाइन में भी काफी चीजें छिपी रहती हैं। ये जीवन के कई आयामों को दर्शाती हैं जैसे की हथेली के पीछे की डिजाईन आपके पति की सुरक्षा को दर्शाती है वहीँ हथेली पर फूलों की डिज़ाइन आपके जीवन में आने वाली खुशियों को दर्शाती हैं।
आपको शायद यह जानकर आश्चर्य होगा कि मेहंदी को बहुत पहले से ही औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए जब लड़कियां शादी को लेकर बहुत ज्यादा नर्वस होने लगती हैं और परेशान हो जाती हैं तो ऐसे में मेहंदी लगाने से उनको बहुत सुकून मिलता है। ये नसों के सिरों पर ठंडक पहुंचाते हैं और स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा मेहंदी की महक भी काफी कामोत्तेजक होती है जिससे शादी के बाद शुरुवाती कुछ दिनों में आपकी रोमांटिक लाइफ और बेहतर हो जाती है। आजकल कई जगह मेहंदी का पेस्ट बनाते समय उसमें लौंग का तेल, नींबू का रस और यूकलिप्टस ऑयल मिलाया जाता है जो मेहंदी की महक को और आकर्षक बनाते है और उससे मिलने वाले फायदों को और बढ़ा देते हैं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock