जानिये महिलाओं को ब्रेस्ट पर सनस्क्रीन लगाना क्यों है ज़रूरी?

SPF 30+ और UVA++ वाली सनस्क्रीन, अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने के लिए सबसे उपयुक्त है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this inEnglish

अनुवादक: Anoop Singh

क्या आप भी अपने ब्रेस्ट के ढीले होने और झुर्रियों से परेशान हैं? क्या आप जानती हैं कि सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणें (UV Rays) भी इसका कारण हो सकतीं हैं? अगर आपके स्तनों के आस पास भी झुर्रियां होने शुरू हो गयीं है तो समझ लीजिये आपके लिये डीप नेक वाली ड्रेसेज पहनना लगभग असंभव हो जायेगा। इस बात का ध्यान रखिये कि अगर आपने अपने स्तनों की देखभाल में देर कर दी तो नुकसान हो जाने के बाद उनमें दोबारा  सुधार ला पाना मुश्किल हो जाता है। नेशनल स्किन सेंटर दिल्ली के डायरेक्टर डॉ नवीन तनेजा यहाँ बता रहे हैं कि महिलाओं को ब्रेस्ट पर सनस्क्रीन लगाना क्यों ज़रूरी है।

व्यस्क महिलाओं की त्वचा ज्यादा देर तक धूप में संपर्क में आने के कारण वो ढ़ीली और झुर्रीदार हो जाती है। क्लीवेज वाले हिस्से में झुर्रियों का कारण सूरज से होने वाला नुकसान, ग्रेविटी और उम्र का बढ़ना होता है, जिसमें  से आप सिर्फ सूरज से होने वाले नुकसान को ही रोक सकते हैं।

आपके सीने वाले हिस्से के आस पास की त्वचा भी यूवी किरणों से उतनी ही असुरक्षित होती है जितनी की आपकी चेहरे की त्वचा, क्योंकि इस हिस्से की त्वचा चेहरे की त्वचा से भी पतली होती है। जबकि कई महिलायें सनस्क्रीन लगाते समय इस हिस्से को अनदेखा कर देतीं हैं। जब आप 40 साल की हो जाती हैं तो आपकी त्वचा अपने आप ही सूरज के प्रभाव से ख़राब और डिहाइड्रेटेड हो चुकी होती है, साथ ही ग्रेविटी और बढ़ती उम्र के प्रभाव के कारण शरीर का यह हिस्सा फिर कभी अपने पुराने रूप में नहीं आ पाता है।

इससे बचने के उपाय :

इनसे बचने के लिये जब भी आपको धूप में बाहर निकलना हो तो निकलने से पहले आप अपने चेस्ट एरिया में साथ ही स्तनों पर भी सनस्क्रीन लगायें। अगर आप काफी देर के लिये किसी स्विमिंग पूल में या बीच पर जाने वाली हैं तो ज़रूरत पड़े तो दोबारा से सनस्क्रीन लगा लें। अपनी स्किन पर बेहतरीन ब्रांड का सनस्क्रीन लगायें । एसपीएफ 30+ और यूवीऐ ++ वाली सनस्क्रीन अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं। धूप में निकलने से करीब 15 से 30 मिनट पहले शरीर के सभी खुले हिस्सों में सनस्क्रीन ज़रूर लगायें। और 3-4 घंटो बाद दोबारा लगायें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source