अच्छी नींद से पाएं खूबसूरत बाल और त्वचा

अगर आप लेंगी अच्छी नींद, तो आपकी खूबसूरती में लगेंगे चार चांद!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

आपने ‘ब्यूटी स्लीप’ के बारे में तो सुना ही होगा। बेशक आप बालों और त्वचा पर नींद के पड़ने वाले प्रभाव को अनदेखा नहीं कर सकते। मुंबई की क्यूटिस क्लिनिक के डर्मेटॉलोजिस्ट डॉक्टर अप्रीतम गोयल कहते हैं कि, ‘मैं रात को 8 घंटे की नींद को बेस्ट ब्यूटी ट्रीटमेंट मानता हूं जो कई तरह की त्वचा और बालों की समस्याओं से रक्षा करता है।’ डॉक्टर गोयल बता रहे हैं कि आपकी त्वचा और बालों के लिए क्यों है अच्छी नींद जरूरी:

डैमेड स्किन को सुधारे

तनाव आपकी त्वचा का बड़ा दुश्मन है।ये कोर्टिसोल का स्तर बढ़ाता है जिससे बाल झड़ने और मुंहासे जैसी समस्याएं होती हैं। कार्टिसोल के स्तर को कम करने के लिए नींद सबसे अच्छा उपाय है। जब कार्टिसोल कम होता है, शरीर खुद ब खुद अपने डैमेज की मरम्मत करने लगता है।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

सोने से ब्लड सर्कुलेशन और लिम्फैटिक सिस्टम (lymphatic system) का कामकाज बेहतर होता है जिससे शरीर में हुए अलग-अलग नुकसान ठीक होने लगते हैं। ऑक्सीजन और न्यूट्रीशन हर कोशिका तक पहुंचकर उन्हें ऊर्जा देते हैं। त्वचा और बालों के अलावा, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होने से शरीर के अन्य अंगों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

त्वचा की उम्र बढ़ने से रोके

कई बार कम उम्र में ही त्वचा पर झुर्रियां, झाइयां और त्वचा लटकना जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अच्छी नींद लेने से ये सब कम हो जाता है क्योंकि नींद के दौरान शरीर ग्रैविटी के विरूद्ध होता है जिससे स्किन की एजिंग प्रोसेस धीमी हो जाती है। (इन टिप्स से 40 की उम्र में भी दिखें जवां)

सोने से पहले ये करें

  • गुनगुने पानी से नहाएं और उसके बाद चेहरे समेत पूरे शरीर पर मॉश्चराइज़र लगा लें, इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा।

  • अगर जरूरत पड़े तो ऐसी नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें जिसमें विटामिन सी, हाइड्रोकिनोन आदि हों। ये आपकी स्किन के लिए अच्छी होती हैं। रात को आपका शरीर क्रीम के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन को अधिक अवशोषित करता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source