जानिये डैंड्रफ और मुहांसों से कैसे बचाती है लेमनग्रास

आप Lemongrass Oil का इस्तेमाल Fragnent Deodrant के रुप में भी कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:39 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

लेमनग्रास की खुशबू नींबू जैसी होने के कारण कई लोग इसे नींबू की ही प्रजाति का मानते हैं। इससे आप एक बेहतरीन डेटोक्स ड्रिंक बना सकते हैं जो आपको सर्दी जुकाम में आराम दिलाने के साथ ही आपके पाचन में भी मदद करती है। लेमनग्रास स्वास्थ्य लाभों के साथ ही अपने सौंदर्य लाभों के लिये भी प्रसिद्ध है।

लेमनग्रास कैसे मदद करता है :

स्किन इन्फेक्शन : यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेमनग्रास ऑयल में मौजूद सिट्राल (Citral) नामक यौगिक बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन से बचाने में मददगार है।

डैंड्रफ : लेमनग्रास ऑयल, डैंड्रफ के साथ होने वाले यीस्ट मलास्सेजिया फुरफुर (Malassezia furfur ) के साथ लड़कर डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। इसीलिए अधिकतर शैम्पू में यह प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल के इस्तेमाल से बालों की नमी बरक़रार रहती है जिससे बालों के रूखेपन और खुजली में काफी कमी आती है।

मुहांसों से छुटकारा : लेमनग्रास ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल क्षमता होने के कारण यह मुहांसों को रोकने में बहुत मदद करता है।  यह एक प्राकृतिक एस्ट्रीजेंट (Astringent) की तरह काम करता है जो रोम छिद्र को कम कर देते हैं और स्किन को पूरी तरह साफ़ कर देते हैं।यह ऑयली स्किन पर बहुत ज्यादा असरदार है और बिना स्किन को रुखा किये ही यह आपकी त्वचा से तेल को पूरी तरह हटा देते हैं।

बालों को स्वस्थ्य रखने में मदद : लेमनग्रास ऑयल की हाई वोलाटिलिटी के कारण यह बालों में आसानी से फ़ैल जाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है। यह बालों में चमक लाने और उन्हें स्वस्थ करने के साथ ही बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मददगार है।

शरीर की दुर्गन्ध को दूर करता है : बेकिंग सोड़ा, शरीर से पसीने की बदबू को हटाने में बहुत असरदार है। आप बेकिंग सोड़ा में लेमनग्रास ऑयल की कुछ बूँदें डालकर, अपने लिये एक नेचुरल डियो बना सकते हैं।

लेमनग्रास का कैसे इस्तेमाल करें :

  • जब आप फेसिअल स्टीम ले रहे हों तो उबलते हुए पानी में कुछ लेमनग्रास ड़ाल दें। यह आपके ब्लैकहेड्स और छिद्रों को साफ़ करने में मदद करेगा।

  • हेड़ मसाज कराते समय अपने तेल में कुछ बूँदें लेमनग्रास ऑयल की डाल दें।

  • लेमनग्रास को पानी में ड़ालकर उबालें फिर छान लें, और बालों को धुलते समय इस पानी का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों से अच्छी खुशबू आने लगेगी और यह आपके बालों में उपस्थित अतिरिक्त तेल को भी हटा देगा।

  • आप लेमनग्रास को पानी में उबालकर उस पानी को फ्रीजर में रखकर आइस क्यूब बना लें। इस आइस क्यूब को आप अपने चेहरे के मुहांसों पर रगड़ें , यह मुहांसों से छुटकारा पाने का आसान तरीका है।

  • लेमनग्रास को हॉट ऑयल में भिगोकर उसे छान लें और स्टोर कर लें। इसे बालों में लगायें यह डैंड्रफ से बचाने में काफी असरदार है।

चित्र स्रोत: Shutterstock

सन्दर्भ: 

  1. Silva, C. D. B. D., Guterres, S. S., Weisheimer, V., & Schapoval, E. E. (2008). Antifungal activity of the lemongrass oil and citral against Candida spp.Brazilian Journal of Infectious Diseases12(1), 63-66.
  2. Wuthi-udomlert, M., Chotipatoomwan, P., Panyadee, S., & Gritsanapan, W. (2011). Inhibitory effect of formulated lemongrass shampoo on Malassezia furfur: a yeast Associated with dandruff. Southeast Asian Journal of Tropical Medicineand Public Health42(2), 363.
  3. Petrovskiy M., Buryak M.V., Yarnykh T.G. Relevance of using essential oils to treat acne. The National University of Pharmacy, Kharkiv, Ukraine.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source