... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
क्या आप कॉन्टूरिंग पसंद नहीं करती या मेकअप की इस तकनीक को इस्तेमाल कर के बोर हो गयी हैं? वैसे केवल आप ही नहीं बहुत सी लड़कियां मेकअप के इस तरीके को अब और नहीं फॉलो करना चाहतीं। लेकिन खुशी की बात यह है कि इसका एक पर्याय है। जी हां, मेकअप को ज़्यादा नैचुरल लुकिंग दिखाने का तरीका है नॉन-टूअरिंग। कॉन्टूरिंग के उलट नॉन-टूअरिंग में मेकअप के लिए बहुत कम कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे आपके चेहरे पर बहुत अधिक मेकअप नहीं दिखता। इसका लुक भी मैट की बजाय थोड़ा इलूमनैटिंग या चमकदार होता है। नॉन-टूरिंग से मिलता है आपको नैचुरल फ्रेश और डूई लुक। तो आप भी ट्राई कीजिए मेकअप की यह नयी नवेली तकनीक इन 3 आसान स्टेप्स में-
• चेहरा धोने के बाद आप चाहें तो मॉश्चराइज़र न लगाकर सीधे अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर कोई प्राइमर लगाएं। ऐसा प्राइमर न लगाए जो पूरी तरह से मैट नज़र आता हो। बल्कि आप ऐसा प्राइमर लीजिए जो थोड़ा डूई या चमक वाला हो। बहुत अधिक प्राइमर लगाने की बजाय केवल उतना लगाएं जिससे कि आपके मेकअप के लिए परफेक्ट बेस तैयार हो जाए।
• इस तरह का मेकअप बहुत नैचुरल दिखना चाहिए इसलिए आप फाउंडेशन न लगाएं। फाउंडेशन की बजाय आप टिंटेड मॉश्चराइज़र या आपकी मनपसंद बीबी क्रीम लगा सकती हैं। वैसे तो मेकअप को हल्का दिखाने के लिए आपको कंसीलर भी नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप थोड़ा कंसीलर लगा सकती हैं।
• अंत में आपको थोड़ी हाइलाइटिंग (जो कि आजकल काफी ज़्यादा ट्रेंड में भी है) करनी होगी। कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर हाइलाइटिंग के लिए बहुत सी चीज़ें आजकल उपलब्ध हैं। बस अपनी पसंद और अपनी स्किन टोन के अनुसार कुछ सिलेक्ट कीजिए। साथ ही अपनी स्किन टाइप (ड्राई या ऑयली) के अनुसार पावडर या लिक्विड बेस कॉस्मेटिक्स खरीदें। अपनी चिकबोन्स, आईब्रोज़ की नीचे का हिस्सा, ब्रो बोन (भौहों के नीचे की हड्डी) और होंठ तथा नाक के बीच की जगह और ऊपर के होठ के बीच की त्रिकोण जगह या क्यूपिड्स बो (cupid’s bow) को ब्रश की मदद से हाईलाइट करें।
नॉन-टूअरिंग उन लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं जिन्हें मेकअप से अपना चेहरा लिपा-पुता हुआ दिखाना पसंद नहीं। आप इस तकनीक से रोज़ाना मेकअप कर सकती हैं। वह भी पेंटिंग जैसी दिखे बिना। तो ज़्यादा सोचिए मत घर में थोड़ी प्रैक्टिस कीजिए और अगर बार जब अपनी सहेलियों से मिलने जाएं तो अपने इस नैचुरल मेकअप लुक से सबको चौंका दीजिए और हां हमें बताना ना भूलना कि कैसी लगी आपको मेकअप की यह तकनीक।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock