हाथों पर लाल दानों से हैं परेशान? ऐसे पाएं छुटकारा

क्या आपके हाथ, पीठ और जांघों पर छोटे लाल दाने हैं, तो यह लेख ज़रूर पढ़ें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

क्या आपके हाथों के ऊपरी हिस्से यानी भुजाओं (arms) पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने रेड बम्प्स  (red bumps) हो जाते हैं? अगर आप इन्हें आमतौर पर पीठ पर होने वाले मुहांसे या हल्के दाने समझने की कोशिश कर करते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि यह त्वचा संबंधी एक अन्य जटिल समस्या हो सकती है। मशहूर डर्मटालोजिस्ट डॉक्टर रुचि अग्रवाल आपको बता रही हैं कि आपके हाथों पर ये लाल रंग के दाने क्यों हो जाते हैं और इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। पढ़ें: इस लाल रंग के फूल से खुजली से पाएं छुटकारा!

स्किन पर बम्प्स का हो जाने की समस्या को केराटोटिस पाइलेरिस (keratosis pilaris) कहा जाता है। लगभग 50 फ़ीसदी लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। बम्प्स आमतौर पर लाल और सफ़ेद रंग के छोटे पिंपल्स की तरह दिखते हैं। वास्तव में बम्प्स कुछ और नहीं बल्कि डेड स्किन होती है, जिससे बालों के रोम में रुकावट पैदा हो सकती है। ये केवल आपके हाथों की भुजाओं पर ही नहीं बल्कि कूल्हों और जांघों के पीछे भी हो सकते हैं। हालांकि बम्प्स से आपको खुजली या दर्द नहीं होता है लेकिन निश्चित रूप से ये आपके हाथों को बदसूरत बना सकते हैं।

इससे छुटकारा पाने के टिप्स

दिन में दो बार अच्छे मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। आप सेलीसैलिक एसिड (salicylic acid) और अल्फा हाइड्रोक्सी (alpha hydroxy) चुन सकते हैं। विटामिन ए युक्त क्रीम से त्वचा के कोशिकाओं की हालत बेहतर होती है। एक्स्फोलीऐशन (exfoliation) से डेड स्किन सेल्स अच्छी तरह से उतर जाते है। आप एक्सफ़ोलाइटिंग स्क्रब (exfoliating scrub) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि कोई भी क्रीम लगाने से पहले डर्मटालोजिस्ट की सलाह ज़रूर लें। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन क्रीम का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source