त्वचा की चमक के लिये करवायें ये 4 ख़ास तरह से चेहरे की मसाज

जानिये Facial massage के इन ख़ास तरीको के बारे में जो आपके चेहरे के चमक को बढ़ाने के साथ ही आपको ताजगी से भी भर देंगे !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

आमतौर पर अधिकांश लोग कन्धों या पीठ की मसाज करवाते हैं लेकिन क्या कभी आपने चेहरे की मसाज करवायी  है? शायद आप नहीं जानते की चेहरे की मसाज आपको और ज्यादा ताजगी से भर देगा। फेस मसाज से न सिर्फ आपके चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन की मात्रा बढ़ जाती है बल्कि यह आपके चेहरे की मांसपेशियों से तनाव को भी दूर कर देता है, जिससे आपको आराम मिलता है। इतने सारे फायदों के अलावा फेस मसाज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके चेहरे में नयी चमक ला देता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ किरण लोहिया यहाँ 4 अलग अलग तरह के फेस मसाज के बारे में बता रहीं हैं जो आपको ताजगी से भर देंगे।

रिफ्लेक्सोलॉजी(Reflexology) : इस मसाज में आपके चेहरे के कुछ ख़ास हिस्सों को दबाया जाता है जिससे शरीर के दूसरे हिस्सों पर प्रभाव पड़ता है। आपके चेहरे के प्रेशर पॉइंट्स को दबाने के कारण, फेसियल रिफ्लेक्सोलॉजी आपकी शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के साथ ही आपके सर्कुलेटरी और नर्वस सिस्टम को भी ठीक करने में मदद करता है।

शियात्सु(Shiatsu) : शियात्सु मसाज करने की एक जापानी विधि है जिसमे फिंगर प्रेस टेकनीक के मदद से मांसपेशियों के तनाव ,एंग्जायटी और स्ट्रेस को दूर किया जाता है। यह विधि सिर्फ चेहरे पर ही नहीं की जाती बल्कि आप अपने पूरे शरीर पर इस विधि से मसाज करवा सकते हैं।

रेमेडिअल(Remedial) : अगर आपकी त्वचा बिलकुल रुखी या बेजान है तो आप रेमेडिअल फेसियल मसाज के माध्यम से अपने स्किन टोन को चमकदार बना सकते हैं। इस मसाज में जो एक्स्फोलिंट्स इस्तेमाल किये जाते हैं वे आपके चेहरे के डेड सेल्स को हटा देते हैं, साथ ही यह आपकी सेंसिटिव स्किन को रिपेयर करने में भी मदद करती है।  

लिम्फेटिक(Lymphatic) : लिम्फेटिक मसाज के दौरान ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाने के कारण यह सूजन और फ्लूइड रिटेंशन से आराम दिलाती है। यह टॉक्सिन को हटाकर आपकी स्किन को हेल्दी बनाये रखने में मदद करती है।

इसलिए अगली बार जब भी आप खुद को थका हुआ महसूस करें या अपने चेहरे के पफीनेस(puffiness) को कम करना चाहते हों तो इनमें से किसी एक फेसियल मसाज को ज़रूर करवायें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source