... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
चेहरे पर दाग धब्बे हटाने और उसे खूबसूरत बनाने के लिए बाज़ार में कई ब्यूटी प्रॉडक्ट मौजूद है लेकिन अगर आप चाहें तो घरेलू तरीकों से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहेड हैं तो आप उन्हें दूर करने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल अमूमन किचन में पाया जाता है। कई तरह के भारतीय पकवानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानें किस तरीके से इसका इस्तेमाल आप चेहरे के लिए कर सकते हैं।
1) 2 चम्मच दूध को 2 चम्मच जायफल के पाउडर के साथ मिलाएं। इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
2) अपना चेहरा धोएं और सर्कुलर मोशन में इसे चेहरे पर लगाएं।
3) चेहरे की जिन जगहों पर ब्लैकहेड्स हैं जैसे कि आपकी नाक और चिन, वहां फोकस करें। जायफल आपके चेहरे के पोर में घुसकर वहां से गंदगी को बाहर खींच लाता है।
4) इसे 2-3 मिनट के लिए स्क्रब करें। ठंडे पानी से अपना चेहरा धोएं और फिर चेहरे को उंगलियों से थपथपाकर सुखाएं।
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो फुल फैट मिल्क ट्राई करें। अगर आपकी स्किन ऑयली हो तो हनी यानी शहद डालें।
स्किन के लिए जायफल के फायदे
जायफल त्वचा के लिए एक शानदार एक्सफोलिएट है। इसके एंटीबैक्टीरियल तत्व चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए बहुत अच्छा काम करते हैं। जायफल मुंहासों को रोकने या उन्हें ठीक करने में भी बहुत मददगार साबित होता है। अगर आपको ये समस्या है तो नैचुरल उपाय के रूप में जायफल ट्राई करें।
चित्र स्रोत - Shutterstock