... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्मियों में धूप, धूल और पसीने से बालों का बैंड बज जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों तेज़ धूप से आपके बाल बुरी तरह ख़राब हो सकते हैं। इसलिए इन दिनों बालों को हेल्दी रखने के लिए समय पर कटाना, सीरम लगाना, शैम्पू का उपयोग करना और टोपी पहनना ज़रूरी है। हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के अनुसार,बालों को स्वस्थ रखने के लिए सही कंडीशनर का चयन भी बहुत ज़रूरी है। चिलचिलाती गर्मी में बाहर जाने से पहले बालों पर सीरम लगाना बहुत ज़रूरी है। पढ़ें- गर्मी के दिनों में त्वचा और बालों की देखरेख करने के टिप्स
जावेद के अनुसार, सीरम बालों के लिए सनस्क्रीन है। यह तेल का एक प्रकार है। गर्मियों में बालों में नमी, मज़बूत और सूखापन दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है। आपको नहाने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। बाहर जाते समय छाते, टोपी का उपयोग करना चाहिए। इन दिनों हेयरड्रायर आदि का इस्तेमाल न करें और ना ही गर्म पानी से बालों को धोएं, इससे हेयर डैमेज हो सकते हैं। गर्मियों में बालों को धोने के लिए आप हल्का या बेबी शैम्पू लगा सकते हैं। इसके आलावा बालों का अधिक ठंडे या गर्म पानी ना धोएं। बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। अगर आप स्विमिंग करने जा रहे हैं, तो पूल में जाने से पहले बालों पर सीरम लगा लें। पढ़ें- गर्मी में लंबे बालों के लिए नए हेयर स्टाइल
जावेद के अनुसार, जो लोग नेचुरोपैथी पसंद करते हैं, वो ऑयली सिर के लिए पुदीने का पेस्ट और जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे तेल का स्राव कम करने में मदद मिलती है। आप पुदीने के रस को तेल की तरह बालों की जड़ तक लगा सकते हैं। जावेद के अनुसार, गर्मियों में नियमित रूप से बाल कटायें। आप ट्रेंडी और स्लीक हेयरस्टाइल रख सकते हैं। इन्हें कैरी करना भी आसान होता है।
लोरियल प्रोफेशनल ड्रीम टीम की मेम्बर और आर्टिस्टिक डायरेक्टर ध्रुव अभिचंदानी के अनुसार, इन दिनों बालों के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है। जो लोग कंडीशनर नहीं लगाते हैं उन्हें सीरम का उपयोग करना चाहिए, इससे बालों में चमक आती है। बिना अल्कोहल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। बालों के सूखेपन से बचने के लिए मॉश्चराइज शैम्पू का उपयोग करें।
चित्र स्रोत - Shutterstock