
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : February 28, 2018 12:42 PM IST
होली का त्योहार हो और रंग से रहेंगे दूर, ऐसा हो ही नहीं सकता है। होली ही एक ऐसा त्योहार होता है जब लोग सब कुछ भूलकर रंगों में डुब जाना पसंद करते हैं। लेकिन इस खुशी के मौके पर एक ही चिंता लड़कियों को परेशान करती हैं कि कैसे वे रंग खेलने का मजा लेने के साथ बालों का रखेंगी ख्याल। टेंशन न लें, हेयर स्टाईलिस्ट जावेद हबीब ने कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताया है जिनको फॉलो करने पर आपके बाल न सिर्फ होली के केमिकल रंगों के नुकसान से बच जायेंगे साथ ही और भी रेशम जैसे मुलायम और शाइनी बन जायेंगे।
सुगंधित तेल का न करें इस्तेमाल- वैसे तो ये सभी को पता होगा कि होली खेलने जाने से आधे घंटे पहले तेल लगाना चाहिए लेकिन वह तेल सुगन्धित या बालों के विकास के लिए करने वाले नहीं होने चाहिए इससे बालों को नुकसान पहुँचता है। नारियल, ऑलिव या सरसों के तेल से स्कैल्प और हेयर में अच्छी तरह से मसाज करके तेल को लगायें।
हेयर एक्सेसरीज का न करें इस्तेमाल- होली खेलने जाने से पहले बालों को ज़रूर बांध लें क्योंकि खुले बालज्यादा रंग सोखते हैं और स्कैल्प पर रंग जम जाते है। जब भी आप होली खेल रहे हों तब बालों में रिबन, क्लिप , हेयर क्ला, हेयर बैंड आदि कतई न लगाऐ क्योंकि होली खेलने के दौरान बाल गीले हो जाते हैं जिससे बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं तथा बालों से जुड़ी एक्सेसरीज उन्हें उखाड़ देती है। होली खेलने के दौरान बालों को टोपी, वन्दनवार या स्कार्फ आदि से पूरी तरह ढक लें।
टोपी के नीचे प्लास्टिक शावर कैप पहनें- जावेद हबीव का सुझाव है कि होली खेलते समय टोपी के नीचे प्लास्टिक शावर कैप पहने इससे बालों की सुरक्षा दुगुनी हो जाती है।
बेबी शैंपू का करें इस्तेमाल- अगर आपने ड्राई कलर से होली खेला है तो बालों को अच्छी तरह से ब्रश कर लें। ब्रश करने से सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलती है। लेकिन अगर आपने गीले रंगों का प्रयोग किया है तो पहले सादे पानी से बालों की अच्छी तरह धो डालिए तथा उसके बाद शैम्पू लगायें फिर बालों को पर्याप्त मात्रा में ताजे, साफ पानी से धोयें। लेकिन एक बात का ध्यान रखें शैंपू बेबी शैंपू या नैचुरल शैंपू हो इससे केमिकल से बालों को जो नुकसान पहुँचता है इसके इस्तेमाल से इफेक्ट को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
गर्म पानी का न करें इस्तेमाल- हेयर स्टाईलिस्ट एक्सपर्ट जावेद हबीब की सलाह है कि होली के रंग से सने बालों हद से ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं। अगर आप रंग को निकालने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो उससे बालों को और भी नुकसान पहुँचेगा और बाल और भी ड्राई हो जायेंगे। औेर होली में बाल धोने के बाद उसे ब्लोअर से कभी भी ड्राई न करें तथा बालों को प्राकृतिक तौर पर सूखने दें।
नैचुरल कलर का करें इस्तेमाल- अगर आपने बालों को कलर किया है तो हमेशा नैचुरल कलर से ही होली खेलने की कोशिश करनी चाहिए नहीं तो बालों को दोनों तरह के केमिकल कलर का मार सहना पड़ता है। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीव का कहना है कि होली के बाद बालों की देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है तथा कई बार नियमित कंडीशनर भी बेकार साबित होते है।
होली के बाद बालों का नैचुरल शाइन कैसे वापस लायेंगे-
अगर बाल ड्राई है तो प्री-कंडीशनिंग ज़रूर करें। बालों को धोने से 5 मिनट पहले तेल की मालिश कीजिए। इससे रसायनिक रंगोंसे बालों को पहुंची क्षति से उबरने में मदद मिलेगी। लगभग 2 सप्ताह तक बालों को किसी भी तरह का गर्माहट मत दीजिए बल्कि बालों को जुड़ा तथा चोटी बनाकर प्राकृतिक तौर पर बांधिए।
अपने बालों को सूरज की गर्मी से बचाने के लिए बाहर निकलते समय छतरी का उपयोग कीजिए। होली के बाद बालों की कटाई करके बालों को छोटा कीजिए। जिससे डेड या दोमुँहे बाल निकल जाते हैं। होली के बाद बालों को स्पा ट्रीटमैंट दीजिए तथा होली के दो सप्ताह बाद तक बालों को कतई कलर मत कीजिए। होली के बाद बालों को अहिस्ता से कंघी कीजिए।
स्रोत: हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीव
चित्र स्रोत: हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीव