hamburger icon
A
Read in English

केसर से चेहरे का गोरापन? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई!

केसर के इस गुण के बारे में अक्सर बड़े-बुजुर्ग बताते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

शाही परिवार के जमाने से ही केसर का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे कुछ खास पकवान में डालने के साथ ही साथ त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। माना जाता है कि केसर लगाने से त्वचा का रंग गोरा होता है। लेकिन क्या ये वाकई वैज्ञानिक रूप से भी सत्य है? दिल्ली की पीनाके स्किन केयर की डर्मेटोलोजिस्ट डॉक्टर गुप्ता ने इस सवाल का जवाब दिया।

केसर लगाना

ये सही है कि केसर आपका स्किन टोन बेहतर करता है और स्किन में चमक भी पैदा करता है। ये टैनिंग दूर कर सकता है। ये सब मिलकर आपकी स्किन को रेडियेंट बना सकते हैं लेकिन हां इससे गोरापन नहीं होता।

टैनिंग हटाने और स्किन टोन को ब्राइट करने के लिए थोड़े से केसर को दूध में आधे घंटे के लिए भिगो दें। इससे दूध में इसका रंग और गुण आ जाएंगे। फिर इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं और चेहरे से लेकर गले तक लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसे लगाने से स्किन टोन जल्दी लाइट होता है।

केसर का सेवन

कई लोगों का मानना है कि केसर वाला दूध पीने से त्वचा गोरी होती है। आपने अक्सर बड़े बुजुर्गों को ऐसा कहते हुए भी सुना होगा। केसर के सेवन के कई और फायदे तो हैं। जैसे कि एक चुटकी केसर दूध में मिलाकर पीने से दिल की बीमारियों, हाइपरटेंशन और कॉलेस्ट्रॉल की समस्या से बचाव होता है। लेकिन इससे आपका रंग गोरा नहीं होता। ये आपकी स्किन को हेल्दी ग्लो दे सकता है लेकिन रंग नहीं बदल सकता।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ:

1. Shen, X. C., & Qian, Z. Y. (2006). Effects of crocetin on antioxidant enzymatic activities in cardiac hypertrophy induced by norepinephrine in rats. Die Pharmazie-An International Journal of Pharmaceutical Sciences, 61(4), 348-352.

2. Yan J, Qian Z, Sheng L, Zhao B, Yang L, Ji H, Han X, Zhang R. Shock. 2010 Jan;33(1):83-7. doi: 10.1097/SHK.0b013e3181a98f55.