5 तरीके जिनसे आपकी त्वचा को मिलेगा विच हेज़ल का पूरा फायदा

आप विच हेज़ल को नैचुरल मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

आपने भी शायद अपने कुछ दोस्तों को विच हेज़ल(witch hazel) के फायदे गिनाते सुना हो। यह एक ऐसा पौधा है जिसके पत्तों के साथ-साथ छाल और टहनियां भी त्वचा से गंदगी हटाने और जलन-खुजली से राहत के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। हमने कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नंदिता दास से जाना कि किस तरह विच हेज़ल बढ़ाता है हमारी सुंदरता।

1. सनबर्न से आराम- जी हां, आपको सनस्क्रीन लगाए बिना धूप में नहीं निकलना चाहिए लेकिन साथ ही आपकी त्वचा को जो नुकसान धूप पहुंचा चुकी है उससे राहत पाने के लिए आप हेज़ल विच का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व आपकी त्वचा को सनबर्न से होनेवाले दर्द और नुकसान से राहत दिलाते हैं।

2. आंखों के नीचे की सूजन से आराम- विच हेज़ल के एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व आपकी आंखों के आसपास की सूजन और धब्बों को भी कम करते हैं। रूई के गोले पर विच हेज़ल की कुछ बूंदें टपकाएं और अपनी आंखों के नीचे लगाएं।

3. त्वचा का चिपचिपापन दूर करता है- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप विच हेज़ल का इस्तेमाल उसके चिपचिपेपन को कम करने के लिए भी कर सकती है। क्लींज़र से चेहरा साफ करने के बाद रूई की मदद से अपने चेहरे पर विच हेज़ल लगाएं। आप विच हेज़ल में नींबू का रस मिलाकर टोनर की तरह भी लगा सकती हैं।

4. मेकअप रिमूवर- विच हेज़ल आपके मेकअप को साफ करने के काम भी आ सकता है। इसके इस्तेमाल से आपको ब्लैकहेड्स और लाली की शिकायत भी कम होगी। यह आपकी त्वचा पर सख्त भी नहीं होता और इसीलिए त्वचा रूखी-सूखी नहीं बनती।

5. जलने-कटने पर राहत- विच हेज़ल के राहत दिलानेवाले तत्व रेज़र से जलने-कटने पर भी फायदेमंद हैं और रोमछिद्रों में होनेवाली गांठ और दानों को भी रोकते हैं। यानि  अगर आप अपने बिकिनी लाइन जैसी सेंसटिव जगह पर भी शेविंग करना चाहती हैं तो विच हेज़ल लगाने से आपको काफी मदद मिलेगी और यह आपकी त्वचा को अच्छा बनाएगा।

टिप –

विच हेज़ल ड्राई स्किन के लिए काफी सूखा और ऑइली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। फिर भी, इस्तेमाल के वक़्त बहुत अधिक मात्रा में विच हेज़ल न लगाएं। क्योंकि इससे आपकी त्वचा के नैचुरल ऑयल कम हो सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source