
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
किसी भी त्योहार या समारोह का अवसर हो घर की औरतों को काम इतना होता है कि उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है। यहाँ तक कि उनके पास ब्यूटीपार्लर जाने का भी समय नहीं होता है। उसी तरह ईद के समय चाँद रात को सभी महिलाओं के पास इतना काम होता है कि वो चाहते हुए भी खुद को ईद के दिन के लिए तैयार नहीं कर पाती। अगर आपकी भी यही परेशानी है तो दिल छोटा न करें, आपके किचन में ही ब्लीच, मैनीक्योर,पेडिक्योर, हेयर मास्क सभी के सामान मौजूद हैं तो बाहर जाने की क्या ज़रूरत है? इन सबमें बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। चलिये फिर सोचना क्या, चांद रात पर ये सब करने के लिए तैयार हो जाएं।
मैनीक्योर
गुनगुने पानी में नींबू और शैंपू मिलाकर उसमें कुछ देर के लिए हाथ भिगोएं। घर पर मैनीक्योर करते समय क्यूटीकल को पूरी तरह से न काटकर ट्रीम करें। उसके बाद उन्हें अच्छी सी शेप भी दें। नाखून पर अल्कोहल लगायें जिससे कि नाखून का नैचरल ऑयल खो न जाये। अगर आप अच्छी तरह से नेलपॉलिश नहीं लगा पाती हैं तो पॉलिश स्ट्रिप्स ट्राइ करें। आपके मूड के अनुसार बहुत सारे कलर आपको मिल जायेंगे।
पेडिक्योर
स्पा जाकर फीट ट्रीटमेंट करना बहुत मंहगा होता है। लेकिन आप घर पर ही पैर को भिगोकर डेड स्किन सेल्स को निकाल सकते हैं। एक टब या बाल्टी में गुनगुना गर्म पानी लें और उसमें तीन बड़े चम्मच पिसा हुआ अदरक, आधा कप समुद्री नमक और आधा कप नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से घोल लें। अपने पैरों को पंद्रह-बीस मिनट तक डुबोकर रखें। उसके बाद एक कप चीनी में आधा को बेबी ऑयल डालकर घर पर फूट स्क्रब बना लें और उससे पैरों को सात-आठ मिनट तक हल्के से रगड़े, इससे पैरों के डेड-स्किन सेल्स निकल जायेंगे।
बालों के लिए हेयरमास्क
बाल जब तक खूबसूरत न दिखें आपका पूरा लुक परफेक्ट हो ही नहीं सकता। आपके बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर पर ही एक हेयरपैक लगा सकती हैं। (ये भी पढ़े- अगर झड़ते हैं बाल तो लगाएं ये स्पेशल अंडे का हेयरपैक)
पपीता हेयरमास्क - पपीता रूखे और बेजान बालों में जान ला देता है। यह कंडिशनर जैसा काम करता है। पपीता में जो मिनरल, विटामिन और एन्जाइम होता है वह बालों को सतेज और बाउन्सी बनाने में बहुत मदद करता है।
चेहरे के लिए नैचुरल ब्लीच
आलू के छिलके के साथ टमाटर और खीरे का पैक आपके त्वचा को नैचरल तरीके से ब्लीच करने के साथ-साथ ताजगी महसूस करायेगा।
लीजिए, बस कुछ ही देर में आपने अपने हाथ-पैर, बालों और चेहरे को चमका लिया है। अब आप तैयार हैं ईद पर अपने जलवे बिखेरने के लिए।
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।