... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
सर्दियों का मौसम आते ही अधिकतर लोग एडियां फटने की समस्या से परेशान होने लगते हैं। ठंड हवाओं के कारण त्वचा से नमी खत्म होने लगती है जिससे स्किन सूख कर फटने लगती है इसके अलावा ज्यादा समय तक बिना चप्पल पहन कर रहने के कारण भी यह समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए लोग बाज़ार में मिलने वाली तरह तरह की महंगी क्रीम का उपयोग करते हैं जबकि आप घर में ही आसान से घरेलू उपचार अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। न्यू दिल्ली स्थित स्टार सैलून एंड स्पा की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट आश्मीन मुंजल यहाँ बता रही हैं कि कैसे आप सिर्फ ग्लिसरीन का इस्तेमाल करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।
ग्लिसरीन में ऐसी क्षमता होती है कि वो त्वचा की नमी को बिल्कुल लॉक कर देता है जिससे काफी देर तक वो नमी बरकरार रहती है। इसे कई जगह माश्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को साबुन के झाग युक्त गुनगुने पानी में डुबोएं जिससे पूरी गंदगी साफ़ हो जाये। फिर एक लूफा लें और उससे रगड़कर डेड स्किन को हटायें। उसके बाद पैरों को साफ़ तौलिये से पोछ लें और फिर उनपर ग्लिसरीन लगायें।
जब आप दिन में अपने पैरों में ग्लिसरीन लगायें और अगर एडियां बहुत ज्यादा फट गयी हैं तो उन फटी हुई जगह पर ग्लिसरीन भर दें और पैरों को फॉयल से लगभग 20 मिनट के लिए ढँक दें जिससे त्वचा पूरी तरह ग्लिसरीन को सोख ले। यह तरीका बहुत जल्दी असर करता है और कुछ ही दिनों में आप की एडियां मुलायम और नर्म हो जाती हैं। इसके अलावा आप अपनी फुट क्रीम में अलग से ग्लिसरीन मिलकर भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए दिन में दो बार पैरों में ग्लिसरीन लगायें।
रात में सोने से पहले ग्लिसरीन में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे पैरों पर लगायें। लगाने के बाद पैरों में मोज़े पहन लें। यह घरेलू उपचार फटी एड़ियों से निजात दिलाने का बहुत असरदार तरीका है और कुछ ही दिन में आप पायेंगें कि आपकी एडियां बिल्कुल मुलायम हो गयी हैं। आप इस मिश्रण में गुलाबजल भी मिला सकते हैं उससे पैर और ज्यादा मुलायम हो जाते हैं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock