पीठ के मुंहासों से छुटकारा पाने के लिये 4 टिप्स

अगर आप भी अपनी पीठ पर होने वाले मुंहासो से परेशान है तो इन तरीकों को अपनाइये।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक : Anoop Singh 

क्या आपके भी पूरी पीठ में मुहांसे और दाग-धब्बे हैं? आपके कपड़ों में मौजूद धूल और नमी ही इसका मुख्य कारण है। हालांकि थोड़े से प्रयासों से आप भी अपनी पीठ बिल्कुल बच्चों की तरह मुलायम कर सकती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट  डॉ. सजल शाह यहाँ कुछ ऐसे ही टिप्स बता रही हैं।

पपड़ी उतारते रहे :  अपनी पीठ को किसी स्क्रब या कपड़े की मदद से रगड़ें और डेड स्किन को अच्छे से साफ़ करें। इससे अभी मौजूद दाग धब्बों पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन आगे ये ऐसे धब्बों, मुंहासों से बचाने में मदद करेगा। पीठ वाले मुंहासो के छिद्र मुंह पर होने वाले मुंहासो की तुलना में काफी बड़े होते हैं। इसलिए इन्हें ठीक से साफ़ करने के लिये ज़रूरी है कि आप सप्ताह में करीब 2-3 बार अच्छे से पीठ को स्क्रब करें। इस बात का भी ध्यान रखें की इतना ज्यादा न रगड़ दें की आपकी स्किन ही ख़राब हो जाये। इसके लिये आप नींबू के रस का प्रयोग कर सकतीं हैं। एक कटोरे में नींबू का रस लें और कॉटन की मदद से इसे पीठ पर लगाकर 10 मिनट के लिये सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें। जब तक मुंहासे ख़त्म न हो जाये हर दुसरे दिन इस प्रक्रिया को करते रहें।

बेन्जोल पेरोक्साइड(Benzoyl Peroxide) क्रीम लगायें : अपनी त्वचा से धूल, बैक्टीरिया और अतिरिक्त तेल को हटाने के लिये बेन्जोल पेरोक्साइड क्रीम या सैलिसिलिक एसिड क्लींजर को हफ्ते में दो बार लगायें। बेन्जोल पेरोक्साइड एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और मुंहासो को सुखा कर उन्हें हटा देता है। इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े पहनने से पहले दवा पूरी तरह सूख गयी हो।

टी ट्री ऑयल(Tea Tree Oil): टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल क्षमतायें होने के कारण यह मुंहासो को रोकने में काफी मदद करती है। टी ट्री ऑयल को सीधे मुंहासो वाली जगह पर लगा दें, लगाने से पहले उसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाकर उसे पतला कर लें।

ज्यादा पसीने होने के बाद नहा लें : जब आप एक्सरसाइज कर के आयें उसके तुरंत बाद ज़रूर नहा लें। क्योंकि पसीने से भीगे हुए कपड़े जब आपकी त्वचा के संपर्क में आते हैं तो मुंहासों के निकलने की संभावना बढ़ जाती है। आप अपनी पीठ को गर्म तौलिये से भी रगड़ सकती हैं जिससे छिद्र खुल जाते हैं और मृत त्वचा अच्छे से साफ़ हो जाती है। इसके अलावा ऐसी टी शर्ट या ब्रा का इस्तेमाल करें जो ऐसे फेब्रिक से बने हों जिनसे पसीना कम आता हो।

चित्र स्रोत : Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source