... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
हर किसी को खूबसूरत दिखना अच्छा लगता है और चेहरे की खूबसूरती के लिए आजकल बाज़ार में तरह तरह के ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं। जब भी आप सैलून में जाती हैं और काले धब्बों को हटाने और इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए केमिकल पील करवाती हैं तो ऐसे में स्किन की देखभाल करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। क्योंकि इस प्रोसेस के बाद आपके चेहरे के ऊपर की एक परत निकल चुकी होती है और अंदर से बिल्कुल फ्रेश स्किन बाहर आती है जिसके कारण पर चेहरे पर ग्लो नज़र आता है। इस ट्रीटमेंट के बाद आपकी एक छोटी सी गलती भी आप भर भारी पड़ सकता है इसलिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
इस प्रोसेस में एक मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें एसिड या फ्रूट एक्सट्रेक्ट या मिल्क एक्सट्रेक्ट होता है। आप किस तरह के पील का इस्तेमाल करना चाहती हैं यह पूरी तरह आपके स्किन के टाइप और आपकी पसंद पर निर्भर करता है। लेकिन इस ट्रीटमेंट को कराने से पहले आप यह ज़रूर सोच लें कि आप इस ट्रीटमेंट से कैसा रिजल्ट चाहती हैं। सेलेब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ जयश्री शरद यहां बता रही हैं कि केमिकल पील के बाद अपनी स्किन की देखभाल कैसे करें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock