... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
स्किन केयर के लिए क्लींजिंग बहुत ज़रूरी होती है। अगर आप क्लींजिंग नहीं करते हैं तो आपकी त्वचा पर जमा तेल, पसीना और गंदगी उसके अंदर चला जाता है जिससे मुंहासे होने लगते हैं। एक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल क्लींज़र की मदद से आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी त्वचा पर मुंहासे, रैशेज़ और इंफेक्शन न हों। ज़रूरी नहीं ऐसा क्लींज़र आप बाज़ार से खरीदें। बाज़ार में यूं तो कई ब्रैंड्स के क्लींज़र मिलते हैं लेकिन उनमें भी किसी न किसी तरह का केमिकल मिला ही होता है जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आप घर का बना नैचुरल क्लींज़र इस्तेमाल कर सकते हैं।तुलसी के पत्ते और कड़ी पत्ते से आप ऐसा ही एक नैचुरल क्लींज़र बना सकते हैं।
तुलसी और कड़ी पत्ते, मुंहासे से लड़ने में आपकी मदद करते हैं और साथ ही पिग्मेंटशन व एज-स्पॉट कम करते हैं। ये पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इनफ्लेमटरी होते हैं। साथ ही, इसमें कुछ मॉश्चराइज़िंग तत्व भी होते हैं। इन पत्तों से बने क्लींजर लगाने से आपकी स्कीन ग्लो भी करने लगती है और उसमें निखार आने लगता है।
इस क्लींजर को बनाने के लिए आप या तो इन दोनों की ताज़ा पत्तियां लेकर उन्हें पीसकर पेस्ट बना सकते हैं या फिर सूखी पत्तियों का पाउडर। आप इन पत्तियों को दूध या पानी में भिगोकर उस पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
क्लींज़र बनाने का तरीका
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ:
Reference: Denil Bown, The Essential Guide To Herbs, 2010, 105-Page