... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
Read this in English
अनुवादक : Anoop Singh
माश्चराइजर लगाने से आपकी त्वचा को पोषण भी मिलता है और त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है, लेकिन कई बार माश्चराइजर ख़राब हो जाते हैं या उसकी डेट एक्सपायर होने के बाद भी लोगों को पता नहीं चलता और वे इसका इस्तेमाल करते रहते हैं जोकि गलत है। अगर आप भी अपनी व्यस्त जीवनशैली में इन छोटी मोटी चीजों का ध्यान नहीं रख पाती हैं तो कॉण्ट्रा क्लिनिक बैंगलोर की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चैतली दीक्षित यहाँ कुछ ऐसे टिप्स बता रही हैं जिनसे आप आसानी से पहचान सकती हैं कि आपका माश्चराइजर ख़राब हो चुका है। पढ़ें: ये तरीके अपनायेंगे तो जल्दी नहीं ख़राब होंगे आपके ब्यूटी प्रोडक्ट
रंग में बदलाव : अगर आपके माश्चराइजर का कलर बदलने लगे तो तो समझ लें कि यह खराब हो चुका है और अब समय आ गया है कि आप इसे बदल दें। ये लाइट को लेकर बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं इसलिए इसे किसी ठंडी जगह पर रखें। सबसे बेहतर तरीका है कि आप एयर टाइट ट्यूब में इसे स्टोर करें।
गाढ़ा होना : अगर अचानक से आपका माश्चराइजर ज्यादा गाढ़ा या पतला दिखने लगे तो समझ लें कि अब ये ख़राब होने लगा है। इसका मतलब है कि इसमें उपस्थित घुलनशील केमिकल अब अलग हो चुके हैं । इसलिए अब इसका इस्तेमाल बंद कर दें। आप घर भी नेचुरल मॉश्चराइजर बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक्सपायरी डेट चेक करें : कभी भी प्रोडक्ट को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट ज़रूर चेक कर लें। सामान्य तौर पर मॉश्चराइजर 18 महीनों तक ख़राब नहीं होते हैं। आप इसका कितने दिनों तक इस्तेमाल करना चाहती हैं उस हिसाब से डेट चेक करके ही खरीदें।
महक में बदलाव : कई बार माश्चराइजर को कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद अचानक से इनकी महक बदलने लगती है। अगर आपके मॉश्चराइजर की महक भी बदल गयी है तो उसे तुरंत बदल दें।
दूषित हो जाना : अगर आपके मॉश्चराइजर में काले काले धब्बे दिखने लगे तो समझ लें कि ये किसी फंगस या बैक्टीरिया से संक्रमित हो चुका है। इसे किसी भी कीमत न लगायें और तुरंत फेंक दें। ऐसे संक्रमित मॉश्चराइजर लगाने से आपको भी इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल न करें और नया मॉश्चराइजर खरीद कर लायें।
चित्र स्रोत: Shutterstck